{"_id":"6a48281c5ea60ec8ee0be714","slug":"debris-stuck-in-hospitals-central-ac-patients-left-in-distress-for-three-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1001-160026-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अस्पताल के सेंट्रल एसी में कचरा फंसा, तीन घंटे बेहाल रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अस्पताल के सेंट्रल एसी में कचरा फंसा, तीन घंटे बेहाल रहे मरीज
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बंद पड़े पंखे। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के सेंट्रल एसी प्लांट में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आने से ओपीडी ब्लॉक में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एसी पूरी तरह बंद रहा, इस दौरान पंखे भी काम नहीं कर पाए। बारिश के बाद बढ़ी उमस और गर्मी के चलते ओपीडी में मरीज और तीमारदार पसीने से तरबतर हो गए।
सुबह करीब आठ बजे से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, लेकिन 10 बजे अचानक सेंट्रल एसी बंद होने से पूरा माहौल उमस भरा हो गया। पंजीकरण काउंटर, डॉक्टर कक्ष और फार्मेसी के बाहर खड़े मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
कई मरीज बाहर आकर खुले में खड़े होकर राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। राहत न मिलने पर कुछ लोगों ने गमछा और चुन्नी से हवा करते हुए समय बिताया। करीब एक बजे के बाद एसी को दोबारा शुरू किया जा सका, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
कूलिंग टावर की टंकी में पानी कम, कचरा बना कारण
जांच में सामने आया कि एसी प्लांट के कूलिंग टावर की टंकी में पानी का स्तर कम हो गया था। बारिश के कारण पाइपलाइन में कचरा फंसने से पानी का प्रवाह बाधित हुआ, जिससे पूरा सिस्टम ठप हो गया। तकनीकी टीम ने सफाई और मरम्मत के बाद व्यवस्था को दोबारा चालू किया।
मरीजों ने सुनाई परेशानी
शुक्रवार को ओपीडी में करीब 1550 मरीज पहुंचे। शिवनगर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन एसी बंद होते ही उमस इतनी बढ़ गई कि खड़ा रहना मुश्किल हो गया।
सुनीता देवी ने कहा कि बेटी के इलाज के लिए आई थीं, लेकिन पंखे तक नहीं चले। राजेश सैनी ने बताया कि गर्मी के कारण मरीजों की हालत खराब हो गई। वहीं कमलेश ने कहा कि पहले से बीमारी की तकलीफ के बीच उमस ने परेशानी और बढ़ा दी। अस्पताल में ऐसे मौसम में बैकअप का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए।
ओपीडी के सेंट्रल एसी में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसे ठीक करा दिया है। संबंधित अधिकारी को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।