फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Death was done anonymously, then the name was not found

मौत कर गई गुमनाम, फिर नहीं मिला नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Death was done anonymously, then the name was not found
पानीपत। प्रदेश में हर 17 घंटे में एक मौत ऐसी होती है, जो गुमनाम रहती है। इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इन शवों को लेने कोई नहीं आया। पुलिस को ही इनका अंतिम संस्कार करना पड़ा। हो सकता है, इनमें से कुछ परिवार आज भी इनका इंतजार कर रहे हों। पुलिस का अब भी यह प्रयास है कि इनके परिवारों को उनके अपने के अब कभी न लौटने की दुखद खबर मिल सके।
विज्ञापन

इस वर्ष एक जनवरी से 20 नवंबर तक 324 दिन के दौरान हरियाणा में 435 अज्ञात शव मिले। विभिन्न संचार माध्यमों से जनता तक और प्रदेश के सभी थानों में इनकी जानकारी देने के बावजूद शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि इनकी शिनाख्त के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं। कई राज्यों के इंटीग्रेटेड पोर्टल जिप नेट ( जोनल इंटीग्रेटेड पुलिस नेटवर्क) पर इन गुमनाम शवों की जानकारी और फोटो अपलोड की गई है। इनमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा अज्ञात शव गुरुग्राम, अंबाला और फरीदाबाद में मिले
इस वर्ष अब तक सबसे ज्यादा शव गुरुगाम में मिले हैं। गुरुग्राम में मिले कुल 156 शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। इनमें से ईस्ट जोन गुरुग्राम में 61, मानेसर जोन में 26, साउथ जोन में 12 और वेस्ट जोन में 57 अज्ञात शव मिले। अंबाला में कुल 98 शवों की पहचान नहीं की जा सकी। इनमें से अंबाला में 47 और जीआरपी अंबाला कैंट में 51 शव मिले। फरीदाबाद में मिले 73 शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। इनके अलावा रेवाड़ी में 28, पानीपत में 21, झज्जर में 19, कैथल में 14, करनाल में नौ, सोनीपत एवं मेवात में पांच-पांच, हिसार में चार और रोहतक, जींद और नारनौल में मिले एक-एक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पलवल, पंचकूला, सिरसा, यमुनानगर, भिवानी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ में अज्ञात शव नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञातों में महिलाओं के पांच और बच्चों दो प्रतिशत शव
गौर करने वाली बात यह है कि शिनाख्त नहीं हुए शव में महिलाओं और बच्चों के शवों की संख्या सात फीसदी है। बाकी 93 फीसदी पुरुष हैं। महिलाओं 22 और बच्चों के सात शवों की पहचान नहीं हो सकी। 406 शव पुरुषों के हैं। महिलाओं के अज्ञात शव रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद, हिसार और करनाल में मिले। बच्चों के अज्ञात शव पानीपत, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद और कैथल में मिले। इनकी उम्र एक वर्ष से 12 वर्ष के बीच रही। सबसे ज्यादा शव 30 से 45 उम्र वर्ग के बीच के हैं। सभी अज्ञात 435 शवों की उम्र एक वर्ष 82 के बीच में हैं।

कोट .....
अज्ञात शवों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। इनकी जानकारी और फोटो की जिपनेट पर अपलोड करने के साथ ही आईसीजेएस की भी सहायता ली जा रही है। जिससे लापता लोगों की जानकारी का अज्ञात शवों की जनकारी से मिलान कर परिजनों को खोजा जा सके।
- शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed