{"_id":"67367f4b124fb1fc8f0ceb14","slug":"death-ran-for-20-minutes-on-the-elevated-highway-causing-a-stir-panipat-news-c-244-1-pnp1003-127438-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एलिवेटिड हाईवे पर 20 मिनट तक दौड़ी मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एलिवेटिड हाईवे पर 20 मिनट तक दौड़ी मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन
पानीपत। शहर के एलिवेटिड हाईवे पर वीरवार सुबह 10 से 10:20 बजे तक 20 मिनट मौत दौड़ी। सिवाह से रॉन्ग साइड ट्रक दौड़ाते हुए मेवात के बगोला फिरोजपुर झिरका निवासी मोहम्मद साहिर ने पांच परिवारों को उजाड़ दिया। सिवाह से गोहाना मोड़ तक सड़क खून से लाल कर दी। बेगुनाहों के शव टुकड़ों में बिखरे थे। पहचान करना भी मुश्किल था। तीन युवकों के चेहरे भी बुरी तरह से कुचल दिए गए थे।
ट्रक के टायरों में लगा खून व मांस के लोथड़े इस दरिंदगी को बयां कर रहे थे। ट्रक चालक मोहम्मद साहिर फिलहाल सेक्टर 29 थाना पुलिस की गिरफ्त में है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। वह देर शाम तक नशे की हालत में रहा। वह पुलिस पूछताछ में भी सही प्रकार से सहयोग नहीं कर रहा है।
जब आरोपी मोहम्मद साहिर ने सिवाह के पास रॉन्ग साइड ट्रक दौड़ाते हुए पावटी गांव के सागर व अनिकेत को कुचला तभी लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी थी। राहगीर गुलशन ने बताया कि वह समालखा जा रहा रहा था। उसके सामने दोनों युवकों को कुचल दिया गया।
विज्ञापन
वह मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर ट्रक चालक का पीछा करने लगा। उसके साथ कई और युवकों ने भी अपनी कार व मोटरसाइकिल वापस मोड़ ली। दूसरे लेन में चलते हुए वह ट्रक चालक को रुकने के लिए आवाज लगाते रहे लेकिन वो सुनवाई नहीं कर रहा था। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में भी इसकी सूचना दी।
उनकी सूचना पर एएसआई अशोक कुमार अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे। वह भी उनके साथ उसका पीछा करते रहे। ट्रक चालक एक के बाद पांच युवकों को कुचलते हुए और एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारते हुए ट्रक को दौड़ाता रहा।
तहसील कैंप कट के पास उसने एक एक्सयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार चालक ने एक दम कार को मोड़ दिया। इसलिए कार चालक बच गया। ट्रक कार को टक्कर मारकर डिवाइडर से टकराकर गया।
एक बड़ा पत्थर ट्रक के टायर के आगे रखा था। इसलिए वह यहां से भाग नहीं पाया। उन्होंने पुलिस की मदद से आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया। वह नशे में धुत था। पुलिस ने यहां से ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया।
10 साल की जेल हो सकती है : मलिक
आपराधिक मामलों के वकील जुगविंद्र मलिक ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट में आरोपी चालक को 10 साल की जेल हो सकती है। वह जमानती अपराध है, इसलिए कोर्ट से जल्दी जमानत भी मिल सकती है।
हाईवे दरिंदगी को दर्शा रहा है- एएसआई
ट्रक चालक को पकड़ने वाले एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि ट्रक चालक नशे में धुत था। वह लोगों को कुचलते हुए ट्रक को दौड़ाता रहा। हाईवे खून से लाल हो गया था। मांस के लोथड़े पड़े थे। हाईवे के हालात ट्रक चालक की दरिदंगी को दर्शा रहे थे।
वर्जन-
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पानीपत से पहले भी भी सीसीटीवी फुटेज जांची जाएगी। पूरे मामले की जांच चल रही है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेंगे।