फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Death of mother and son returning home after taking medicine from doctor

Panipat News: डॉक्टर से दवा लेकर घर लौट रहे मां-बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and son returning home after taking medicine from doctor

विज्ञापन

पानीपत। गांव धर्मगढ़ के पास सड़क हादसे में बुधवार रात मां-बेटे की मौत हो गई। वह मोरमाजरा से दवा लेकर घर लौट रहे थे, गांव के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने वीरवार को उनके शव को पोस्टमार्टमके बाद परिजनों को सौंप दिया।


गांव धर्मगढ़ निवासी भीम सिंह ने बताया कि वह पलंबर का काम करता है। बुधवार को उसका भाई बिट्टू अपनी बाइक पर मां लाजवंती को मोरमाजरा में डॉक्टर से दवाई दिलाकर घर लौट रहा था। वह दूसरी बाइक पर उनके पीछे-पीछे चल रहा था। शाम करीब सवा आठ बजे डेरा बाजीगर के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसके भाई और मां को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मां और भाई की मौत हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed