फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Death of a young man battling for life and death after filling air with compressor

कंप्रेशर से हवा भरने के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहे युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man battling for life and death after filling air with compressor
पानीपत। काबड़ी फाटक के पास धागा मिल में झगड़ा होने पर तीन श्रमिकों ने साथी श्रमिक के साथ पहले मारपीट की फिर उसके प्राइवेट पार्ट में कंप्रेशर से हवा भर दी। कंप्रेशर से श्रमिक की आंत व लीवर फट गया। एक सप्ताह तक निजी अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस शव को सिविल अस्पताल में लेकर आई और पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में तीन साथी श्रमिकों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी श्रमिक फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

गंगाराम कॉलोनी निवासी प्रेम पुत्र लखीराम ने बताया कि वह दो बेटियों व एक बेटे का पिता है। उसका बेटा पवन काबड़ी फाटक के पास प्रवीण वुलन मिल में काम करता है। 13 फरवरी को उसके बेटे पवन का शोभित, सत्यम व कर्ण सिंह के साथ झगड़ा हो गया था। तीनों ने फैक्टरी में पहले उसके साथ मारपीट की फिर और उसके बेटे की हत्या करने के उद्देश्य से प्राइवेट पार्ट में कंप्रेशर से हवा भर दी। इससे उसके बेटे के आंतरिक पार्ट में काफी चोटें आईं और वो बेसुध होकर गिर पड़ा था। उसके पास दूसरे श्रमिकों की कॉल आई थी। वह फैक्टरी में पहुंचा और बेटे को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहां से उसके बेटे को दूसरे बड़े प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। पवन की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। रविवार को उसकी मौत हो गई। उनकी मांग है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

जल्द आरोपियों को करेंगे गिरफ्तार : एसएचओ
पुलिस ने नामजद युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
-अंकित कुमार, एसएचओ सेक्टर 29 थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed