{"_id":"60db7a818ebc3e613274342c","slug":"death-murdaer-panipat-crime-love-accident-panipat-news-panipat-news-knl74841322","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए लड़की देखने गए थे माता-पिता, पीछे से युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए लड़की देखने गए थे माता-पिता, पीछे से युवक की हत्या
विज्ञापन
पानीपत। माता-पिता बेटे की शादी के लिए लड़की देखने गये थे, दूसरी ओर युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे जब उसका दोस्त निर्माणाधीन मकान में पहुंचा तो वह खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा था। दोस्त ने पड़ोस में मृतक के छोटे भाई और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची चांदनीबाग थाना पुलिस और सोनीपत से आई एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि शादी से मना करने पर पड़ोसी युवती, उसके पिता और भाई ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव खानपुर गुर्जर निवासी तौफीक (23) पुत्र अलीशान पिछले 22 साल से पूरे परिवार के साथ पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी में रह रहा था। सोमवार को तौफीक की मां मुर्शीदा और सौतेला पिता एवं चाचा शौकीन उसके लिए लड़की देखने के लिए पैतृक गांव खानपुर गुर्जर गए थे। सोमवार रात तौफीक निर्माणाधीन मकान में अकेला सो रहा था। मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब दोस्त कुर्बान ने उसे कॉल किया तो फोन नहीं उठा।
इसके बाद दोस्त कुर्बान निर्माणाधीन मकान में तौफीक को बुलाने के लिए पहुंचा, जहां वह चारपाई पर मृत मिला। उसके सिर, छाती और गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली युवती, उसके पिता और भाई पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाली लड़की बना रही थी शादी का दबाव, उसी ने कराई हत्या
मृतक तौफीक के छोटे भाई तौसीफ ने बताया कि उसका भाई तौफीक और पड़ोस में रहने वाली युवती बातचीत करते थे। पिता शौकीन ने युवती के पिता को इस बारे में अवगत कराया था, जिसके बाद युवती को दिल्ली भेज दिया गया था, लेकिन हाल ही में वह वापस आ गई थी। वह भाई तौफीक पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि भाई इनकार कर रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में युवती, उसके भाई और पिता ने तौफीक की हत्या की है। बताते हैं कि युवती की पहले भी शादी हो चुकी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- मंजीत सिंह, थाना प्रभारी, चांदनीबाग।