फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deadly attack on two people sitting at flour mill

Panipat News: आटा चक्की पर बैठे दो लोगों पर जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on two people sitting at flour mill
इसराना। मांडी गांव में पेट्रोल पंप के पास एक आटा चक्की पर बैठे दो लोगों पर 18 बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल दिया। आरोप है कि हमलावर ने चक्की के गल्ले से 29500 रुपये भी लूट ले गए। दोनों घायलों को पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल आटा चक्की मालिक की शिकायत पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुशील वासी मांडी गांव पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मांडी में पेट्रोल पंप के पास आटा चक्की है। सोमवार की रात करीब पौने दस बजे जब वह चक्की में बैठ दिनभर के हिसाब की जांच कर रहा था। उसके पास उसका दोस्त राकेश भी बैठा था तभी कुछ युवक चक्की में अचानक घुस आए जिनके हाथों में तेज धार हथियार थे। युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथ बैठा उसका दोस्त जब उसे बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावर उसके गल्ले से 29500 रुपये की नकदी भी निकाल ले गए। करीब दस मिनट बाद हमलावरों ने दोबारा आकर जान से मारने की धमकी भी दी और फरार गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने दोनों घायलों को पानीपत के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें पीजीआई खानपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने घायल सुशील की शिकायत पर अमन, दीपक, विजय, रिंकू, रोहित, अमित व निशु समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed