{"_id":"667cc320b1ff5867680d79cd","slug":"deadly-attack-on-shubham-to-avenge-sons-murder-panipat-news-c-244-1-pnp1003-120185-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए कराया शुभम पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए कराया शुभम पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
पानीपत। हरिसिंहपुरा गांव के शुभम को गोलियां मारने से पहले उनके गांव की सीमा ने उसकी मां सुमन को धमकी दी थी। उसने कहा था कि वह शुभम को नहीं छोड़ेंगे। शुभम ने उसके बेटे वीरेंद्र की हत्या की है। अब खून का बदला खून से होगा। शुभम के परिजन उसे घर से बाहर से बाहर जाने से रोकते थे। वह एक साल पहले ही जमानत पर आया था। उसके आते ही वीरेंद्र की मां व उसका चाचा उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मंगलवार को मौका मिलते ही उन्होंने गढ़ सरनाई गांव के पास शुभम का रास्ता रोक लिया। उस पर आठ-दस फायर किए गए। दो गाेली शुभम को लगी, लेकिन उसकी जान बच गई। उसका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।
हरिसिंहपुरा गांव निवासी सुमन ने बताया कि उसके दो बेटे है। जिसमें बड़ा बेटा शुभम (20) है। शुभम बीए कर रहा है। दूसरा बेटा नितिन है, वह हॉस्टल में रहकर पढ़ता है। उसके गांव का ही मनोज तीन साल से उनसे रंजिश रखता है क्योंकि मनोज के भतीजे वीरेंद्र की एक झगड़े में शुभम के हाथ से हत्या हो गई थी। इस केस में शुभम जमानत पर घर आया हुआ है। मनोज और उसकी भाभी सीमा (वीरेंद्र की मां) अकसर उन्हें धमकी देते है कि मौत का बदला मौत से होगा, शुभम को जिंदा नहीं छोडेंगे। 25 जून की सुबह करीब 11 बजे शुभम घरौंडा लाइसेंस बनवाने के लिए गया था। शाम करीब 5:40 बजे वह अपने दोस्त अर्जुन को गांव पुंडरी छोड़कर घर लौट रहा था। जब उसका बेटा अपनी बुलेट से पानीपत के गांव गढ़ सरनाई की पंचायती जमीन टी-प्वाइंट पर पहुंचा, तो छह बदमाश वहां पहुंचे। वहां आते ही शुभम पर गोलियां चला दी। जिनमें एक गोली शुभम को बाजू व कूल्हे पर लगी है। उसे पूरा शक है कि ये गोलियां गार्वीन, मनोज और सीमा ने रंजिशन चलवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों पर हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी हिमांशू ने बताया कि घायल युवक शुभम की मां के बयानों पर गांव की ही महिला समेत तीन आरोपियों पर जान से मारने के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। जल्द इनको पकड़ जाएगा। शुभम की मां की शिकायत है कि शुभम को यह लोग लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शुभम का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।