फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deadline has expired, yellow claw will be used on encroDeadline has expired, yellow claw will be used on encroachmentachment

Panipat News: समय सीमा समाप्त, अतिक्रमण पर चलेगा पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Deadline has expired, yellow claw will be used on encroDeadline has expired, yellow claw will be used on encroachmentachment
- शहर के मुख्य बाजार रेलवे रोड के दुकानदारों को दिया गया था समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। शहर के मुख्य बाजार रेलवे रोड के दुकानदारों को दिए अल्टीमेटम की समय सीमा शुक्रवार तक है। यदि दुकानदार अपनी दुकानों के आगे नाले के ऊपर बनाए थड़ों को तोड़ने व छप्पर हटाने के लिए नगर पालिका द्वारा दिए समय में अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो नगर पालिका का पीला पंजा चलेगा। नगर पालिका ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुख्य बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे छह-छह फुट के छप्पर बनाए हुए थे और सीमेंट से पक्के थड़े व पोड़िया बना कर नाले को पूरी तरह ढक रखा था। दुकानदारों ने दुकान के आगे सामान रख कर और रेहड़ी-फड़ी लगवाकर अतिक्रमण किया था। इससे कई साल से नालों की सफाई नहीं होने से हल्की बरसात में ही शहर जलमग्न हो जाता था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जल निकासी के लिए सख्ती से आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पानीपत शहर में की गई तोड़फोड़ कार्रवाई से समालखा नगर पालिका पर भी दबाव बढा। पिछले शुक्रवार को समालखा नगर पालिका के अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के सहयोग से शहर में दुकानों के आगे बने थडे़ व छप्पर तोड़ने की कार्रवाई शुरू की लेकिन आठ-दस दुकानों पर तोड़फोड़ करने के बाद ही जेसीबी खराब हो गई। जिससे अधिकारियों ने दुकानदारों को सात दिन में अतिक्रमण हटाने के अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed