फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dead man's body found in canal

नहर में मिला 30 वर्षीय युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
dead man's body found in canal
दिल्ली पैरलल नहर में शनिवार सुबह के समय गांव नरायणा घाट पर करीब 30 वर्षीय एक युवक का शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करते हुए शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल के शवगृह मे रखवा दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस आज पोस्टमार्टम कराएगी। मिली जानकारी के अनुसार जांचकर्मी एवं हैड कांस्टेबल मंगल सिंह के मुताबिक शनिवार सुबह के समय गांव नरायणा से प्रदीप नाम के एक युवक ने सूचना दी कि दिल्ली पैरलल नहर में गांव के भैंसो वाले घाट पर एक युवक का शव अटका हुआ है। युवक ने बताया कि वह भैसों को नहलाने के लिए घाट पर आया हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त करने की कोशिश की गई। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल के आसपास है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल शवगृह मे रखवा दिया है। कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed