फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dead body thrown after killing the junk

कबाड़ी की हत्या कर शव फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
dead body thrown after killing the junk
पानीपत। सिविल अस्पताल के सामने शुक्रवार सुबह एक कबाड़ी का शव मिला। उसकी हत्या कर शव को फेंका गया था। उसके होठों व सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

एंबुुलेंस चालक अमरजीत सिंह ने बताया कि वो सुबह घर से ड्यूटी पर सिविल अस्पताल आ रहा था। उसको अस्पताल के गेट पर शव पड़ा मिला। उसने कबाड़ी को पहले सिविल अस्पताल के आसपास कूड़ा बीनते हुए देखा था। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर इसकी सूचना दी। इसके बाद एसएचओ सुनील कुमार व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को शवगृह में रखवा दिया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
इसराना में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
इसराना। इसराना फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया जहां पर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि शुक्रवार रात के करीब दो बजे जीआरपी को सूचना मिली कि इसराना फाटक के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को काबू कर शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक युवक की पहचान निर्मल उर्फ धौला निवासी गांव इसराना के रूप में हुई। जीआरपी के एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया व्यक्ति की शनाख्त होने पर मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक युवक किसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed