{"_id":"6983b38f67eb2e3d910fe10d","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-his-house-suspicion-of-murder-panipat-news-c-244-1-pnp1012-151724-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मृतक अनिल का फाइल फोटो। परिजन
समालखा। ऑफिसर कॉलोनी में बुधवार सुबह अनिल (36) का शव घर में ही बिस्तर पर पड़ा मिला, उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि अनिल का उनकी पत्नी के साथ भी अक्सर विवाद रहता था।
थाना समालखा पुलिस ने चिकित्सक बोर्ड के बीच जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रथम दृष्टता रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए। चिकित्सकों ने विसरा जांच के लिए भेजा है।
ऑफिसर कॉलोनी की लक्ष्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अनिल शेयर मार्केट का काम करते थे। मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ पानीपत में अपनी बेटी से मिलने के लिए आए थे। घर पर अनिल उनकी पत्नी और दो बच्चे थे। बुधवार सुबह छह बजे सूचना मिली कि अनिल की मौत हो गई, जिसके बाद वह तुरंत ही घर पर पहुंचे तो देखा की अनिल का शव लॉबी में पड़ा हुआ था। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि अनिल रात को बाहर वाले कमरे में सोए थे। सुबह अनिल की पत्नी ने उन्हें जगाया तो वह नहीं उठे। जिस पर उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अनिल के चचेरे भाई सुदामा को इसकी जानकारी दी, तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। अनिल के मामा कृष्ण कुमार ने बताया मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में मंगलवार रात करीब 11 बजकर 54 मिनट पर दो लोग घर के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घर में बीड़ी के टुकड़े पड़े मिले। उनका कहना है कि अनिल का अपनी पत्नी से भी विवाद था। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।