फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of a worker found hanging, suspicion of murder

Panipat News: फंदे पर लटका मिला कामगार का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a worker found hanging, suspicion of murder
पानीपत। किला थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार देर रात कमरे में एक युवक का फंदे पर शव लटका मिला। युवक के दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

राम नगर निवासी जगपाल (35) भैंसवाल में एक फैक्ट्री में काम करता था। वह राम नगर में अपनी पत्नी कौशल और दो बच्चों सहित रहता था। शनिवार को वह कमरे पर अकेला था। शनिवार शाम साथी काम से लौटे तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा न खोलने पर उन्होंने खिड़की से देखा तो जगपाल का शव फंदे पर लटका मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला। जगपाल की मौत को पुलिस पहले आत्महत्या समझ रही थी, लेकिन जब उसके दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे मिले तो पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार जगपाल शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। दो दिन पहले पत्नी कौशल अपनी बेटी व बेटे के साथ मायके लोनी, दिल्ली चली गई थी। पुलिस ने घटना की सूचना उसकी पत्नी को देकर पानीपत बुलाया है। यहां पहुंचने पर पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed