फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of a person who drowned in Yamuna three days ago found five km away

Panipat News: तीन दिन पूर्व यमुना में डूबे व्यक्ति का पांच किमी दूर मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person who drowned in Yamuna three days ago found five km away
बापौली। यमुना नदी पुल के नीचे तीन दिन पहले स्नान करते डूबे व्यक्ति का शव सोमवार को पांच किलोमीटर दूर जलमाना गांव के पास यमुना किनारे तैरता मिला। इसकी सूचना जलमाना के ग्रामीणों ने बापौली थाने के एसएचओ अतर सिंह को दी। एसएचओ पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। तभी मौके पर मृतक संतोष सिंह के परिजन और गोताखोर राजकुमार भी टीम सहित पहुंच गए। डूबे संतोष सिंह के साले देवेंद्र निवासी सोनीपत ने बताया कि उसका रिश्तेदार संतोष सिंह निवासी गांव दवोह जिला लाहर मध्य प्रदेश से पानीपत में पिछले 15 वर्षों से हरि सिंह चौक पर किराए पर रहता था। उसकी पत्नी सरोज व एक लड़का एक लड़की है, जो गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर जीवनयापन पर रहा था। शनिवार को सनौली यमुना नदी पर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने की जगह देखने के लिए सनौली यमुना पर आने की बात कर आया था। वह सनौली यमुना नदी में पुल के पास स्नान करते हुए गहरे पानी में चला गया और डूब गया। तीन दिनों से उसकी तलाश कराई जा रही थी। सोमवार सुबह 11 बजे जलमाना गांव के पास यमुना के अंदर संतोष सिंह का शव मिला है। गोताखोरों और पुलिस ने यमुना के अंदर डूबे शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed