फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dead body of a man found in the canal

नहर में कूदे व्यक्ति का शव मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
dead body of a man found in the canal
पांच दिन पहले दिल्ली पैरलल नहर में कूदकर आत्महत्या करने वाले सराय मोहल्ला निवासी व्यक्ति का शव शनिवार को भलोठ ब्रांच नहर, रोहतक के पास मिला। पुलिस ने शव को निकालते हुए पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अर्बन एस्टेट रोहतक पुलिस ने जीरो एफआई दर्ज करते हुए सराय मोहल्ला के रहने वाले एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकी देने का मामला दर्ज कर केस को समालखा ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी आरती ने बताया कि 19 अगस्त को उसका पति सुभाष घर से निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और उन्हें सूचना मिली कि उन्हें नामुण्डा के पास नहर में कूद गया है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तफतीश की लेकिन उसका पता नहीं चला। महिला ने आरोप लगाया कि सराय मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक जोकि लोगों को सट्टा खिलाता है और उसने मेरे पति को नशा करवाकर चैक पर साईन करवा लिया। पति को मोबाइल पर पैसे देने के लिए बार-बार धमकी देता था। जिसके कारण मानसिक रूप से परेशान उसके पति ने यह कदम उठाया। पुलिस ने पीड़िता आरती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed