{"_id":"6578c85b2c17c61707097357","slug":"dcs-strictness-softened-the-attitude-of-computer-operators-panipat-news-c-244-1-pnp1004-10546-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डीसी की सख्ती से नरम पड़े कंप्यूटर आपरेटर्स के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डीसी की सख्ती से नरम पड़े कंप्यूटर आपरेटर्स के तेवर
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लंबित मांगों के समर्थन में मंगलवार को दूसरे दिन भी जिला सचिवालय और तहसील के कंप्यूटर ऑपरेटर्स का सामूहिक अवकाश जारी रहा। हालांकि डीसी की सख्ती के बाद कुछ कर्मचारी काम पर वापस लौट गए तो कुछ सचिवालय में बैठने की बजाए अवकाश लेकर घर चले गए।
कंप्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने की वजह से सोमवार को सचिवालय और तहसील का पूरा कामकाज अचानक ठप हो गया था। इस दौरान तहसील, सरल केंद्र, एसडीएम, डीसी कार्यालय में पहुंचे लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। टोकन लेकर अपनी बारी के इंतजार में खड़े लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। इस पर डीसी ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि दूसरे विभागों से कर्मचारी लेकर काम कराने और हड़ताली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर मंगलवार सबह कुछ कंप्यूटर ऑपरेटर लौट आए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तहसील में सोमवार को संपत्ति पंजीकरण के लिए 196 टोकन बुक किए गए थे, जिन पर रजिस्ट्री नहीं हो सकी। वहीं मंगलवार को 150 टोकन बुक थे। इन पर शाम को पांच बजे रजिस्टरी का काम चालू कराया गया। वहीं, सरल केंद्र में भी कुछ कर्मचारी लौटे।
विज्ञापन
सामूहिक अवकाश पर गए कर्मी बोले-पहले ही प्रशासन को दी थी जानकारीसामूहिक अवकाश पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने सामूहिक अवकाश के संबंध में पहले ही जिला प्रशासन को जानकारी दी थी। उन्हें डीआईटीसी से हरियाणा रोजगार कौशल निगम में मर्ज किया गया है। उनकी मांग है कि उन्हें वापस डीआईटीसी के अंतर्गत किया जाना चाहिए। ये सामूहिक अवकाश प्रदेश स्तर पर हो रहा है, जिसका नेतृत्व हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के पदाधिकारी कर रहे हैं।
वर्जन:
रजिस्टरी का काम शुरू कराया : तहसीलदार
तहसील में रजिस्टरी का काम शुरू कराया गया है। कुछ लोगों की रजिस्टरी हो चुकी है तो कुछ की प्रक्रिया के अधीन हैं। इसके लिए कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश जारी किए गए थे। अधिकतर कर्मचारी वापस आकर काम पर जुट गए हैं।
वीरेंद्र गिल, तहसीलदार, पानीपत।