{"_id":"fe6dd72e6a65d88396d30712350d6fc9","slug":"dc-strict-on-illegal-dye-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध डाई हाउसों पर डीसी सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध डाई हाउसों पर डीसी सख्त
अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 19 Dec 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत के डीसी समीरपाल सरो ने संबंधित अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि पानीपत में अवैध स्थानों पर चल रही सभी डाइंग यूनिट्स को बंद किया जाए। इसके साथ ही बिजली कनेक्शन हटाया जाए, जिससे कि प्रदूषण से बचा जा सके।
डीसी वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में डाइंग यूनिट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा
कि जिन रंगाई इकाईयों के मालिकों के प्लाट हुडा सेक्टर 29 में अलॉट किए हैं, उनमें शीघ्र शिफ्टिंग करना सुनिश्चित करें। जिन रंगाई यूनिटों के मालिकों के प्लाट हुडा सेक्टर 29 में नहीं हैं, वे एचएसआईडीसी पानीपत में आवेदन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी डाइंग यूनिट्स जो नॉन कंफरमेशन जोन में स्थित हैं, उसे शीघ्र बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
अवैध रूप से चलने वाली रंगाई यूनिट के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन यूनिटों के स्थानांतरण के दृष्टिगत एडीसी और एसडीएम पानीपत को नोडल अधिकारी लगाया है।
बैठक में एडीसी आरएस वर्मा, एसडीएम अश्वनी मलिक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. सिवी सिंह, डाइंग यूनिट्स के प्रधान यशपाल मलिक, सुरेंद्र संधु, एचएसआईडीसी के संपदा अधिकारी विनीत भाटिया, शशि लूथरा और अन्य विभागों के कार्यकारी अभियंता उपस्थित थे।