फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No diabetes medication at the hospital.

Panipat News: अस्पताल में मधुमेह की दवा नहीं

Sun, 23 Aug 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 23 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
No diabetes medication at the hospital.
रासिका। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मौसम में बदलाव के साथ जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन अस्पताल की सुविधाएं मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुरूप नहीं बढ़ पा रही हैं। शनिवार को अस्पताल में फॉलोअप के 645 और नए 415 मरीज पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या बुखार, खांसी-जुकाम समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की रही। वहीं मधुमेह और बीपी के मरीजों को भी दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 80 शुगर और बीपी के मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों का आरोप है कि अस्पताल की फार्मेसी और जन औषधि केंद्र पर शुगर की सभी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उन्हें मजबूरी में बाहर के मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ रही है। मरीजों का कहना है कि बाहर दवा खरीदने पर उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण ओपीडी भी प्रभावित रही। कई मरीजों को दवा मिलने में दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। यदि किसी मरीज को दवा मिलने में समस्या आ रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
-डॉ. विजय मलिक, सीएमओ

मरीज बोले
अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। यदि किसी मरीज को दवा मिलने में समस्या आ रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
-डॉ. विजय मलिक, सीएमओ

दोबारा फिर आना पड़ेगा
मुझे खांसी-जुकाम और बुखार है। शुक्रवार को भी अस्पताल आई थीं। चिकित्सक ने कुछ जांच लिखीं, जिन्हें कराने में काफी समय लग गया। शनिवार को एक-दो जांच और कराई गईं। इसके बाद दोपहर 1:33 बजे रिपोर्ट दिखाने के लिए चिकित्सक के कक्ष में पहुंचीं, लेकिन चिकित्सक वहां नहीं मिलीं। अब उन्हें सोमवार को दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा।

-रासिका, देशराज कॉलोनी
दोगुने दाम पर खरीदनी पड़ रही
मुझे मधुमेह की समस्या है और जिला नागरिक अस्पताल में जांच कराने के बाद दवा लेते हैं। इस समय दवा मिलने में मुश्किल हो रही है। चिकित्सक की ओर से लिखी सभी दवाएं अस्पताल की फार्मेसी में नहीं मिलतीं। शनिवार को जन औषधि केंद्र पर भी दवा नहीं मिली। अब मुझे बाहर के मेडिकल स्टोर से 50 रुपये की दवा करीब 100 रुपये में खरीदनी पड़ेगी। -गुलशन कुमार, पुरानी तहसील

रासिका। संवाद

रासिका। संवाद

रासिका। संवाद

रासिका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed