फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DC reprimanded those who come late in the office

Panipat News: कार्यालय में लेट आने वालों को डीसी ने लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
DC reprimanded those who come late in the office
पानीपत। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में समय पर आने को लेकर गंभीर नहीं हैं। कई अधिकारियों का अपना समय है। वे लेटलतीफ से पहुंचते हैं। ऐसे में फरियादियों को परेशानी उठानी पड़ती है। डीसी सुशील सारवान बुधवार को सुबह नौ बजे लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचे तो ऐसे अधिकारी व कर्मचारी पकड़ में आ गए। उन्होंने इस दौरान कार्यालयों के हाजिरी रजिस्टर जांचे। देरी से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपनी आदत में सुधार लेकर आएं, वरना विभागीय कारवाई के लिए तैयार रहें। डीसी ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की सीट पर जाकर उनके काम की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। करीब आधे घंटे तक चले डीसी के इस औचक निरीक्षण में पूरे लघु सचिवालय भवन में हड़बड़ी मची नजर आई। उनके साथ नगराधीश राजेश सोनी और डीआरओ डॉ. राजकुमार भौरिया साथ रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण की हर रोज देनी होगी रिपोर्ट
डीसी सुशील सारवान ने औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कार्यालय की अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे हर रोज सुबह नौ बजे उपायुक्त कार्यालय की सभी ब्रांचों का निरीक्षण करें। इसकी रिपोर्ट उनको भेजी जाएं। डीसी ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचकर आमजन के कार्य को पूरी निष्ठा व लगन के साथ निपटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed