फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DC, OTF, panipat, haryana

पानीपत बना खुले में शौच मुक्त जिला, डीसी दिल्ली में सम्मानित

Sat, 01 Oct 2016 12:28 AM IST
panipat
panipat Updated Sat, 01 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
DC, OTF, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। उपायुक्त व जिला के प्रशासनिक अधिकारियों की खुले में शौच मुक्त जिला बनाने की मुहिम रंग लाई और पानीपत खुले में शौच मुक्त जिला बन गया। केंद्रीय शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उपशमन एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल व केंद्रीय विकास, पेयजल व स्वच्छता पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ भारत सम्मेलन में कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास राज्यमंत्री राव इंद्रजीत व अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री व मंत्रीगण भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


शुक्रवार का दिन जिला पानीपत के लिए सौगात से भरा दिन रहा। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सम्मान प्राप्त करने के साथ सबका सपना साकार हो गया। यहां पर देश के 27 जिलों को खुले में शौच मुक्त घोषित करने के लिए सम्मानित किया गया। हरियाणा के पानीपत के अलावा पंचकूला व सिरसा जिला को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने इसका श्रेय अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों को दिया है। डीसी ने खुले मन से अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता की प्रशंसा की और कहा कि उनकी अगुवाई में यह अभियान सिरे चढ़ा है। उन्होंने कहा कि गांवों की पढ़ी-लिखी व युवा पंचायतों, जन प्रतिनिधियों, जन जागरण अभियानों और इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्कूली बच्चों व ग्रामीण क्षेत्रों में बसे लोग भी इसको लेकर आगे आए।
विज्ञापन


उनकी सोच बदलने के साथ ही खुुले में शौच मुक्त अभियान को गति मिली और यह सफल भी हुआ। उपायुक्त ने इस सम्मान के अवसर पर पानीपत की ग्रामीण जनता का आह्वान किया कि वे इस सम्मान को यहां तक न रूकने दें बल्कि इस सम्मान को संस्कार के रूप में परिवर्तित कर समाज की प्रथम इकाई परिवार में अपने बच्चों में कूट-कूट कर भरें। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं का आह्वान किया कि वे प्रार्थना सभा में भी इस अभियान को इसी प्रकार से आगे बढ़ाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में दो को कृषि मंत्री पहुचेंगे
प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ दो अक्तूबर रविवार को स्थानीय आर्य कालेज के सभागार में प्रात: 10 बजे खुले में शौच मुक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुचेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार करेंगे। जबकि विशिष्ठ अतिथि विकास एवं पंचायत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विक्र होंगे। कार्यक्रम में विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधु भी उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed