फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DC held discussions to make the program successful

Panipat News: कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीसी ने किया विचार-विमर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
DC held discussions to make the program successful
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले की चारों विधानसभा में 16 फरवरी को होने वाले विकसित भारत विकसित हरियाणा कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लोगों को दिखाया जाएगा। यहां मुख्यातिथि का संबोधन भी रहेगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को आदेश दिए कि वे सभी तैयारियां समय रहते पूरी करें। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई व पानी की विशेष करें। नए पेंशन लाभार्थियों की मौके पर ही पात्र मिलने पर पेंशन बनाई जाएगी। स्वास्थ्य जांच के साथ परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान विभाग का स्टॉल भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया समालखा अनाज मंडी, इसराना विधानसभा के मतलौडा की अनाज मंडी में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, सेक्टर-18 स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विधायक प्रमोद विज शामिल हाेंगे। समालखा कार्यक्रम के लिए एसडीएम समालखा, मतलौडा में एमडी शुगर मिल, पानीपत ग्रामीण विधानसभा के लिए सीईओ जिला परिषद और पानीपत शहरी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के लिए निगम की संयुक्त-आयुक्त और उप निगमायुक्त नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ और नायब तहसीलदार इस कार्य में अहम योगदान रहेगा। इस मौके पर एडीसी पंकज, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम टिनू पोशवाल, डीटीओ नीरज गोयल, सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed