फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DC asked for details of funds spent from MP fund

Panipat News: सांसद कोष से खर्च फंड का डीसी ने मांगा ब्योरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
DC asked for details of funds spent from MP fund
पानीपत। जिला सचिवालय के प्रथम तल पर सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की बैठक हुई। इसमें अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। इसमें उपायुक्त ने सांसद कोष से कराए जा रहे विकास कार्यों की खर्च राशि का ब्योरा लिया और पिछली बैठक के दौरान शेष बचे कार्यों की समीक्षा की। वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं की प्रगति को अधिकारियों से जाना। उपायुक्त ने अधिकारियों से संबंधित विभागों में संचालित की जा रही योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कितना कार्य बचता है पर चर्चा की और कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बैठक में 29 एजेंडो को एक-एक कर के संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से मंथन करते हुए और तेजी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन-राष्ट्रीय रूअर्बन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) इत्यादि योजनाओं विस्तार से विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि कुछ ही समय में किसानों की फसल पक कर तैयार हो जाएगी। ऐसी स्थिति में मार्केट कमेटी का खासतौर पर दायित्व बनता है कि वो किसानों को मंडी में मिलने वाली सुविधाओं पर ध्यान दे। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आयुष्मान पोर्टल को खोलने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रहीं सड़कों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गौरव, सीटीएम टीनू पोशवाल, निगम की संयुक्त-आयुक्त मनी त्यागी, डीईओ कुलदीप सिंह दहिया, डीडीपीओ विशाल पाराशर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed