फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Day - Care Interview canceled drama

डे-केयर का साक्षात्कार रद्द, हंगामा

Sat, 14 Jun 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 14 Jun 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
Day - Care Interview canceled drama
पानीपत। बाल भवन में डे-केयर टीचर के साक्षात्कार के तय समय से कुछ देर पहले स्थगित होने का पता चलने पर पानीपत समेत आठ जिलों से आए सैकड़ों प्रार्थियाें ने हंगामा खड़ा कर दिया। प्रार्थियाें का आरोप है कि बाल विकास विभाग की ओर से साक्षात्कार घोषित करने के बाद स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


 उनको इसकी जानकारी नहीं लगी और अब उनका साक्षात्कार होना चाहिए। बाल विकास विभाग अधिकारियों ने प्रार्थियाें को समझाया और अपनी सफाई दी।  बाल भवन पानीपत में शुक्रवार को डे-केयर टीचर के लिए साक्षात्कार तय था। पानीपत समेत सोनीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक व करनाल जिले से करीब डेढ़ सौ प्रार्थी और उनके सहयोगी पहुंचे। वे बाल भवन में साक्षात्कार देने की तैयारी में थे और सुबह 10 बजते ही साक्षात्कार के लिए तैयार हो गए। आरोप है कि कुछ लोगों का साक्षात्कार ले लिया गया और बाकी का नंबर आने पर साक्षात्कार स्थगित होने की बात कह दी। इस पर बाकी प्रार्थियाें ने हंगामा खड़ा कर दिया और अधिकारियों पर अनदेखी बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मिलीभगत का लगाया आरोप

सिरसा निवासी प्रदीप ने कहा कि डे-केयर टीचर के साक्षात्कार में प्रार्थियाें की अनदेखी की गई है। यह सब अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है। वे इसे लेकर हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। सोनीपत निवासी सतबीर ने कहा कि वे सुबह ही बाल भवन में आकर बैठ गए थे। यहां पर किसी तरह का नोटिस नहीं चस्पाया हुआ था। इसमें अधिकारी अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। सोनीपत निवासी जयंती ने कहा कि डे-केयर टीचर भर्ती में धांधली हो सकती है। अधिकारियों की मंशा अपने नजदीकियों को लगाने की है। सोनीपत निवासी सुरेश ने बताया कि डे-केयर टीचर का साक्षात्कार घोषित कर बेरोजगारों के साथ मजाक किया गया है। वे इसे लेकर चुप बैठने वाले नहीं हैं। हिसार निवासी सुमन ने कहा कि डे-केयर टीचर का साक्षात्कार स्थगित करना अधिकारियों की चाल है। बाल भवन में सुबह कुछ लोगों का साक्षात्कार लिया गया है। अधिकारियों को उनके भी साक्षात्कार नहीं लेने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है योजना
प्रदेश में जिलास्तर पर एक-एक डे-केयर सेंटर खोला जाना है। यहां पर कोई भी व्यक्ति अपने छह माह से तीन साल तक के बच्चों को दिन के समय छोड़कर जा सकता है। उनसे किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। डे-केयर टीचर को उनकी देखभाल के लिए रखा जाना है।

इन जिलों के प्रार्थी पहुंचे थे
पानीपत स्थित बाल भवन में शुक्रवार को कई जिलों के आवेदकों का साक्षात्कार होना था। इसमें पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक व करनाल जिले के प्रार्थी पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे साक्षात्कार होना तय था। हर जिले में एक-एक पद था और यहां पर सैकड़ों प्रार्थी साक्षात्कार देने पहुंचे थे।

विभाग से यहां हुई गलती
बाल विकास विभाग की ओर से छह जून को कई समाचार पत्रों में पार्ट टाइम डे-केयर टीचर का विज्ञापन निकाला गया था। प्रदेशभर में साक्षात्कार के लिए तीन स्टेशन बनाए गए थे। चंडीगढ़ में 12 जून, पानीपत 13 जून और गुड़गांव में 14 जून को साक्षात्कार तय किया गया था। बाल विकास विभाग की सबसे बड़ी चूक रही कि उसने विज्ञापन में महिला टीचर की जगह केवल टीचर ही लिख दिया। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इसको अगले दिन ही विज्ञापन के माध्यम स्थगित कर दिया गया था।

 
वर्जन
बाल भवन में पानीपत समेत कई जिलों के डे-केयर के लिए टीचर का साक्षात्कार होना था, लेकिन विज्ञापन में कुछ गलती हो गई थी। इसके चलते सात जून को विज्ञापन के माध्यम से साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए थे। कुछ प्रार्थी शुक्रवार को पहुंचे थे और उन्होंने साक्षात्कार करने की मांग की। उन सबको साक्षात्कार स्थगन से अवगत करा दिया गया है।
-प्रदीप मलिक, बाल विकास अधिकारी, बाल भवन पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed