फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DAV Hooda won gold medal in Karate, Athletics and Wrestling

Panipat News: डीएवी हुडा ने कराटे, एथलीट और रेसलिंग जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
DAV Hooda won gold medal in Karate, Athletics and Wrestling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। डीएवी हुडा स्कूल ने क्लस्टर स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता में कई पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन हेड वीके मित्तल और विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा वर्मा की देखरेख में किया गया। इसमें डीएवी हुड्डा, डीएवी पुलिस लाइन, डीएवी थर्मल, डीएवी सोनीपत स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्लस्टर स्तर पर होने वाले अन्य खेलों ( एथलीट, कराटे, योगा, रेसलिंग व वॉलीबाल) में भी बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के सदस्य अजय बत्रा व उनकी पत्नी रितु बत्रा रहीं।

प्रधानाचार्या रेखा वर्मा ने बताया कि विद्यालय से एथलीट और कराटे में दो स्वर्ण पदक जीते। योगा में एक स्वर्ण और रेसलिंग में स्वर्ण और रजत पदक जीता। वॉलीबाॅल में रजत पदक जीत विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर खेलेंगे। राज्य स्तर पर जो टीम जीतेंगी वे राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जाएंगी। बास्केट बाॅल प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग अंडर-19 में डीएवी पुलिस लाइन ने रजत पदक जीते। अंडर-17 में डीएवी पुलिस लाइन सोनीपत स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत ने स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों के अंडर-17 में डीएवी थर्मल ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 में डीएवी पुलिस लाइन ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed