फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Daughter's wedding accessories set on fire

Panipat News: बेटियों की शादी के सामान में लगाई आग

Sat, 22 Apr 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 22 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Daughter's wedding accessories set on fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एक शरारती तत्व ने गांव उझा स्थित मुलतान कॉलोनी में एक मकान घुसकर दो बेटियों की शादी के सामान में आग लगा दी। उस वक्त पूरा परिवार छत पर सो रहा था। आग की लपटे देख नीचे आए और आग पर काबू पाया। तब तक पूरा सामान और 25 हजार रुपये भी जल गए। आरोपी ने उन्हीं के मकान में खड़ी बाइक से तेल निकालकर वारदात को अंजाम दिया। चांदनीबाग थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव उझा स्थित मुलतान कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। वह एक बेटी का रिश्ता पक्का कर चुका है, दूसरी के लिए लड़का ढूंढ रहे थे। जिनकी शादी के लिए उसने घर में सामान इकट्ठा कर रखा था। पूरा परिवर 19 अप्रैल की रात मकान की छत पर सो रहे थे। इसी बीच उन्हें आग की लपटे और धुआं उठता दिखा। वह दौड़कर नीचे पहुंचे तो सामान में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन

उसने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। उन्होंने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी। आग की वजह से 50 सूट, चार कंबल, चार रजाई, एक डबल बेड, एक मेज, एक शीशा, एक बाइक व डबल बेड में रखे 25 हजार रुपये जल गए। जिससे उसका करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मकान की अंदर से कुंडी लगा रखी थी। आरोपी दीवार फांदकर अंदर घुसे और आंगन के अंदर खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर सामान में आग लगा दी। जब तक वह नीचे आए तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सुरेश कुमार ने बताया कि इससे पहले उनके साथ ऐसी घटना घटित हो चुकी है। सरपंच चुनाव के दौरान उसके बिटोड़े में आग लगा दी थी। अब दोबारा ऐसी घटना होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देनी पड़ी।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, प्रभारी, चांदनीबाग थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed