फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   daughter and parents tearing uniform of police personnel went to jail

पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने वाली बेटी और माता-पिता गए जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
daughter and parents tearing uniform of police personnel went to jail
चांदनीबाग थाने में एक दंपती और उनकी बेटी ने सब इंस्पेक्टर व महिला हेड कांस्टेबल के साथ हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ी। सब इंस्पेक्टर का कहना है कि बेटी ने पहले थाने में अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कराया था, जिस मामले में वह आए और हंगामा करना शुरू कर दिया। समझाने का प्रयास किया तो वह मारपीट करने पर उतर आए। मां व बेटी ने अपने पकड़ खुद फाड़े और धमकी दी कि वह उन्हें भी झूठे केस में फंसवा देगी। पुलिस ने दंपती व बेटी को हिरासत में लिया और सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को करनाल जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि प्रियंका पुत्री प्रमोद शाह निवासी नलवा कॉलोनी ने अपने पति समेत छह के खिलाफ मारपीट व अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज कराया था। सोमवार को वह कम्प्यूटर कक्ष में काम कर रहा था, इसी बीच प्रियंका, उसके पिता प्रमोद व मां सविता के साथ उसके कक्ष में आई। कक्ष में उसके अलावा हेड कांस्टेबल नीरू भी अपना कार्य कर रही थी। बेटी प्रियंका व मां सविता ने पति व अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के बारे में पूछा। उसने कहा कि उसके ससुर से बात हुई थी, उन्होंने कहा है कि कोरोना की वजह से ट्रेन व बस बंद है, शुरू होते ही थाने में जा आएंगे। इतना कहते ही मां और बेटी तैश में आ गई और उसे व अन्य पुलिसकर्मियों को अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। जिसके बाद हेड कांस्टेबल महिला नीरू को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। सिपाही प्रवीन, कुलदीप अनिल व राजेंद्र ने छुड़वाया। इस मारपीट में नीरू की फर्दी फट गई। वहीं प्रियंका के पिता प्रमोद ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मां बेटी ने पुलिसकर्मियों की वर्दी के साथ अपने कपड़े फाड़े और छेड़छाड़ में फंसवाने की धमकी दी
एसआई अनिल कुमार ने बताया कि वह सोमवार को करीब 12 बजे थाने में आई थी। करीब डेढ़ घंटे तक कहासुनी व हाथापाई हुई। इसी बीच उन्होंने महिला हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। जिसके बाद मां-बेटी ने पुलिसकर्मियों के सामने ही खुद के पकड़ फाड़ लिए और कहा कि वह पुलिसकर्मियों को छेड़छाड़ के झूठे मामले में जेल कराएंगी। वहीं इसके अलावा आरोप लगाए कि उनकी ससुराल पक्ष से पैसों की सेंटिंग हो रखी है, जिस वजह से वह कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी महिला जांच अधिकारी से कर चुकी है बतमीजी
प्रियंका ने 18 अगस्त को शिकायत दी थी, जिस समय जांच अधिकारी एक महिला थी। प्रियंका ने उस समय भी उसके साथ दुर्रव्यवाहर किया था और एसपी को शिकायत दी। एसपी ने उपरोक्त मामले की जांच सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार को सौंप दी थी।
उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डाला मामला, उसके बाद की गिरफ्तारी
एसआई अनिल कुमार ने बताया कि महिलाओं ने जैसे ही कपड़े फाड़े तो उन्होंने उच्च अधिकारियों से बातचीत की और उपरोक्त घटित हो रही घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद अधिकारियों ने हिरासत में लेकर केस दर्ज करने के आदेश दिए। अधिकारियों के आदेश के बाद प्रियंका, मां सविता व पिता प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया।

वर्जन
पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने, फर्दी फाड़ने, कार्य में बांधा डालने व अन्य जुर्म के तहत बेटी व उसके माता पिता को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें करनाल जेल भेज दिया है।
- अंकित कुमार, चांदनीबाग थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed