फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Date for depositing annual fees for bar elections extended by three days

Panipat News: बार चुनाव में वार्षिक शुल्क जमा कराने की तिथि तीन दिन बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Date for depositing annual fees for bar elections extended by three days
पानीपत। पानीपत बार एसोसिएशन चुनाव में वोट डालने से पहले जो वकील अंतिम तिथि पर वार्षिक शुल्क जमा नहीं करा पाए, उनके लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें तीन दिन का ओर समय दिया गया है। अब भी जो वकील वार्षिक शुल्क 600 रुपये जमा नहीं करवाते हैं तो उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं मिलेगा। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल की तरफ से घोषणा पत्र में 31 अक्तूबर तक वार्षिक शुल्क जमा कराने की तिथि रखी गई थी, लेकिन 31 अक्तूबर तक महज दो हजार वकील ही वार्षिक शुल्क जमा करा पाए थे। अब बचे हुए करीब 500 वकील तीन नवंबर तक वार्षिक शुल्क जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे पूर्व प्रधान प्रत्याशी वीरेंद्र मलिक और पूर्व प्रधान रजनीश त्रहेन अपने-अपने चुनाव अधिकारी के नाम की सूची तैयार कर रहे हैं, जो बार काउंसिल को भेजी जाएगी। उसके बाद सात नवंबर तक चुनाव अधिकारी तय होंगे। इसके बाद चुनाव प्रत्याशियों के लिए नामांकन की तारीख फाइनल की जाएगी। सात नवंबर को ही वकीलों की सूची तैयार कर बार काउंसिल को भेजी जाएगी। 14 नवंबर तक मतदाताओं की फाइनल सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। वहीं उसके बाद 15 दिसंबर को बार का चुनाव होगा। वार्षिक शुल्क जमा कराने के लिए पदाधिकारियों की तरफ से अलग से डेस्क लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed