फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Darshanlal Wadhwa becomes head of joint trade board

Panipat News: दर्शनलाल वधवा संयुक्त व्यापार मंडल के बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Darshanlal Wadhwa becomes head of joint trade board
पानीपत। शहर के सबसे बड़े संगठन संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान की पगड़ी लगातार दूसरी बार दर्शनलाल वधवा के सिर सजी है। 75 वर्षीय दर्शनलाल वधवा का फरवरी में ही दो साल का कार्यकाल पूरा हुआ था। वे दोबारा प्रधान नहीं बनना चाहते थे। बाजार एसोसिएशनों के प्रधानों व प्रतिनिधियों ने उनको छह महीने प्रधान की जिम्मेदारी संभालने की बात रखी। इसी बीच प्रधानों ने उनको पूरे दो साल का कार्यकाल देखने का प्रस्ताव रखा। सबकी सहमति पर उनको पुन: प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर रविवार को किला स्थित रंगमंच कला संगम में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल मदान ने की। निवर्तमान प्रधान दर्शनलाल वधवा ने अपने दो साल के कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि उनका कार्यकाल फरवरी महीने में पूरा हो गया था। उन्होंने चेयरमैन अनिल मदान को उस समय इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र काफी हो चुकी है। ऐसे में वे अब प्रधान की जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते। बाजार एसोसिएशन के प्रधानों व प्रतिनिधियों ने उनके पीछे हटने पर नए प्रधान को लेकर चर्चा की, लेकिन कोई चेहरा सामने नहीं आया। कुछ प्रधानों ने दर्शनलाल वधवा के सामने छह महीने के लिए प्रधानी संभालने की बात रखी। वे इसको लेकर तैयार हो गए। इस बीच गौरव लिखा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे छह महीने के लिए प्रधानी संभाल सकते हैं तो अगले डेढ़ साल में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। सभी लोगों ने एकजुट होकर अपना समर्थन दिया। इसके बाद चेयरमैन अनिल मदान ने दर्शनलाल वधवा को दो साल के लिए प्रधान बनाने की घोषणा की। सभी सदस्यों ने दर्शनलाल वधवा और अनिल मदान का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संजय वर्मा, सुशील बराड़ा, मोहित बजाज, महेंद्र हुड़िया व अशोक नारंग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
बाजार में अतिक्रमण और सफाई बड़ा मुद्दा
दर्शनलाल वधवा ने कहा कि इस समय बाजार में अतिक्रमण और सफाई बड़ा मुद्दा हैं। बाजार एसोसिएशन की ओर से इन सबको लेकर कई बार प्रयास किया जा चुका है। अतिक्रमण पर कुछ दिन रोक रहती है, लेकिन बाद में उसी स्थिति में पहुंच जाता है। दुकानदारों को इसमें अपना सहयोग करना चाहिए। इसके साथ सफाई और कई बाजारों में बरसाती पानी की निकासी बड़ी समस्या है। इसके स्थायी समाधान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलेंगे। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed