{"_id":"60f47dcb8ebc3e6d2e52b1aa","slug":"d-panipat-news-knl76960377","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे में भी नहीं हो सका प्रधान का चुनाव, पुलिस ने विवाद होने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे में भी नहीं हो सका प्रधान का चुनाव, पुलिस ने विवाद होने से बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के पानीपत जिला प्रधान के चुनाव को लेकर बुलाई गई बैठक बिना किसी नतीजे के गहमागहमी के साथ समाप्त हो गई। इस दौरान वहां मौजूद प्रधान पद के उम्मीदवारों के समर्थकों में बहस हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल के चलते विवाद होने से बच गया। वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अभिमन्यु भी मौके पर मौजूद रहे।
रविवार सुबह साढ़े नौ बजे ही नई अनाज मंडी में उम्मीदवारों व उनके समर्थकों का आना शुरू हो गया। वहीं किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए डीएसपी प्रदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। समालखा खंड के विभिन्न गांवों से किसान पहुंचे थे। पूर्व जिला प्रधान जयकरण कादियान की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई, जिसमें 11 जिला कमेटी के सदस्य थे। मैदान में 9 दावेदार थे। कमेटी ने नाम वापस लेने के लिए दस मिनट का समय दिया। लेकिन किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसके उपरांत सभी 9 उम्मीदवारों को आपस में सहमति करने के लिए भी पांच मिनट दिए गए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं कार्रवाई के दौरान उम्मीदवारों के समर्थकों में बहस हो गई, लेकिन पुलिस ने विवाद को बढ़ने से रोकते हुए उन्हें शांत कराया। इस अवसर पर बलजीत राठी, सतनारायण, प्रताप सिंह, सुनहरा खर्ब, रिंकू कुराड़, ऋषिपाल नांदल, तेजपाल रावल आदि मौजूद रहे।
दोबारा होगी बैठक
यूनियन में प्रधान का अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कुलदीप बलाना ने बताया कि समालखा खंड में 32 गांव हैं, बैठक में 50 प्रतिशत गांवों से किसान नहीं पहुंचे थे। इसलिए 25 जुलाई को दोबारा बैठक होगी। किसान बैठक में आएं, इसके लिए सप्ताह भर खंड के गांवों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बार समालखा खंड से चुना जाना है प्रधान
भारतीय किसान यूनियन जिला पानीपत के दो वर्ष बाद प्रधान पद के चुनाव होते हैं। जिले को पांच खंड पानीपत, समालखा, बापौली, इसराना, मतलौडा में बांटा गया है। हर दो वर्ष बाद एक खंड से प्रधान चुना जाता है। पिछले कार्यकाल में इसराना खंड से कुलदीप बलाना प्रधान थे। इस बार समालखा खंड से प्रधान चुना जाना है।