{"_id":"60cf93318ebc3e2a024d1de6","slug":"d-panipat-news-knl73847991","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नए 4 केस मिले, 395 दिन में पहली बार सबसे कम 153 लोगों ने कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नए 4 केस मिले, 395 दिन में पहली बार सबसे कम 153 लोगों ने कराई जांच
विज्ञापन
रविवार को कोरोना के आंकड़े राहत भरे रहे, लेकिन अब जैसे-जैसे कोरोना के मामलों में कमी आ रही है, लोग जांच कराने भी कम पहुंच रहे हैं। पिछले 395 दिन में पहली बाद रविवार को मात्र 153 लोगों ने जांच कराई। रविवार को कोरोना के नए 4 केस मिले हैं, जबकि 25 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। 125 दिन में एक्टिव रोगियों की संख्या सबसे कम 45 रह गई है। इनमें से महज 10 रोगी ही अस्पतालों में दाखिल हैं।
वहीं सिविल अस्पताल में आज से दोबारा सर्जरी की सेवाएं बहाल करने जा रहा है। जिले में अब तक 321598 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 10.7 प्रतिशत लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 31027 हो चुकी है। अब तक 30350 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। कोरोना से 480 लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार को 2685 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
रविवार को भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम ने रफ्तार पकड़ी। 2685 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 18-44 आयु वर्ग के 1998 लोगों को पहली डोज दी गई है। 45 साल से अधिक आयु के 451 ने पहली और 148 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
वैसे तो रविवार को टेंस्टिंग कम ही रहती है, लेकिन इस रविवार को टेस्टिंग बहुत कम हुई है। लोगों से अपील है कि वे कोरोना को हल्के में न लें। कोरोना के खिलाफ जागरूकता जरूरी है। कोरोना के लक्षण मिलते ही जांच जरूर कराएं।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत