फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

वैक्सीनेशन कार्यक्रम में विदेश जाने वालों को प्राथमिकता, 28 दिन बाद लगवा सकते हैं दूसरी डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
d
स्वास्थ्य विभाग की ओर से विदेश जाने वाले विद्यार्थियों और कारोबारियों को कोरोना वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके लिए पोर्टल भी खोल दिया है। इनके लिए वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज में गैप भी कम किया गया है। यह लोग पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवा सकते हैं, जबकि दूसरे लोगों के लिए यह समय 35 से 40 दिन का है।
विज्ञापन

विभाग फिलहाल इन लाभार्थियों को बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन लगाने पर भी मंथन कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी लाने का प्रयास कर रहा है। पिछले 1 सप्ताह में 2750 की औसत से लोगों को हर रोज वैक्सीनेट किया गया है। अब तक जिले में 217000 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। 53000 लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है। डॉक्टरों के अनुसार वैक्सीन के परिणाम अब तक बेहतर रहे हैं। दोनों डोज लगवाने वाले महज 30 से 35 लोग ही कोरोना संक्रमित हुए हैं। जो एक सप्ताह के अंदर कोरोना को हरा चुके हैं। अब तक कोई भी ऐसा आंकड़ा नहीं मिला है, जिसकी दोनों डोज के बाद मौत हो गई हो।
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत हुई खत्म
अब स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की किल्लत खत्म हो चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास फिलहाल 10000 डोज है, जबकि 45 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए विभाग के पास फिलहाल 12000 है अब फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की किल्लत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। विभाग के पास स्टॉक पूरा है। विदेश जाने वाले लोगों को वैक्सीनेशन कार्यक्रम में प्राथमिकता दी जा रही है। वे 28 दिन के बाद दूसरी डोज लगवा सकते हैं।
-डॉ. मनीष पासी, नोडल अधिकारी, वैक्सीनेशन कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed