फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

कोरोना संक्रमित मिले 4 लोग, कोविड अस्पताल व एनसी मेडिकल कॉलेज हुआ खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
d
पांच मार्च के बाद मंगलवार को जिले में कोरोना के सबसे कम चार रोगी मिले हैं। इनको होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब सैंपल की संख्या में 0.2 प्रतिशत लोग ही कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। मंगलवार को कोरोना से 17 लोग ठीक भी हुए हैं। कोविड अस्पताल व एनसी मेडिकल कॉलेज में कोरोना का कोई भी मरीज दाखिल नहीं है। निजी अस्पतालों में महज 18 रोगी दाखिल हैं। इनमें से एक वेंटिलेटर पर व दो ऑक्सीजन बेड पर हैं। अब जिले में ऑक्सीजन की डिमांड 2 से ढाई मीट्रिक टन के बीच है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोना के रोगियों का आंकड़ा 31003 हो चुकी है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या 75 रह गई है। कोरोना के नए केस से ठीक होने वाले 6 गुना हैं। जैसे ही अब कोरोना का खतरा कम हुआ है, सैंपलिंग में भी 25 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है। मंगलवार को महज 803 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इस माह में अब तक 16987 लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई है। जो मई माह के मुकाबले 25 प्रतिशत कम है। जिले में अब तक 317215 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें से 10 प्रतिशत लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। 30298 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। अब तक कोरोना से 480 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को 1622 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में मंगलवार को वैक्सीनेशन संतोषजनक नहीं रहा। पिछले दो दिन से काफी कम लोगों को वैक्सीन लग रही है, जबकि पिछले सप्ताह औसतन हर रोज 2850 लोगों को वैक्सीन लगी थी। मंगलवार को 1622 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। इनमें से 18-44 आयु वर्ग के 773 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है, जबकि 45 से अधिक आयु के 165 लोगों ने पहली और 258 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर
कुल केस 31003
जिले मे कोरोना से अब तक ठीक हुए 30298
कोरोना से मौत 480
एक्टिव केस 75
कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है, ब्लैक फंगस पर भी फोकस : डॉ. कादियान
फिलहाल जिले में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। ब्लैक फंगस पर विभाग का फोकस है। लोगों को इसके खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। पॉजिटिविटी रेट बहुत कम हो चुका है। हमें भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचना है।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed