फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

धान की सीधी बिजाई के लिए पानीपत जिले को मिला दो हजार एकड़ का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
d
खरीफ सीजन में धान रोपाई या बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है। हालांकि पानीपत जिले के अधिकतर क्षेत्रों में धान की रोपाई विधि को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन प्रदेश सहित जिले में गिरते भूजल स्तर को देखते हुए कृषि विभाग किसानों को धान की सीधी बिजाई करने की सलाह दे रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान की सीधी बिजाई से न केवल पानी की लागत कम होगी, समय व धन की बचत के साथ उत्पादन भी अधिक होगा। कृषि विभाग हरियाणा की ओर से जिला पानीपत को 2000 एकड़ में धान की सीधी बिजाई हेतु लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से 1600 एकड़ में सामान्य श्रेणी के किसान और 400 एकड़ में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत धान की सीधी बिजाई करने वाले किसान को 5 हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। इस स्कीम के तहत एक किसान को अधिकतम 2.5 एकड़ का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

75 हजार हेक्टेयर में होती है धान की फसल
जिला पानीपत में खरीफ सीजन में लगभग 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जाती है। इसमें से लगभग 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बासमती किस्मों की रोपाई की जाती है, जबकि 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मोटा दाना वाली गैर-बासमती किस्मों की बिजाई की जाती है।
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
कृषि अधिकारियों के अनुसार जो किसान इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें बिजाई के तुरंत बाद अपना पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करना होगा। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण के बाद किसानों के खेतों का भौतिक सत्यापन कृषि विकास अधिकारी, पटवारी तथा नंबरदार द्वारा एक जुलाई से 30 जुलाई के दौरान किया जाएगा। इस स्कीम के तहत जिले में 10 प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून से पहले 15-20 जून तक करें धान की सीधी बिजाई
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जीरो ट्रिल विधि से धान की बुवाई मानसून आने के पहले 15-20 जून तक अवश्य कर लेनी चाहिए, ताकि बाद में नमी या जलभराव से पौधे प्रभावित न हो। धान की सीधी बुवाई करने के लिए खेत में हल्का पानी देकर उचित नमी पर हल्की जोताई या बिना जोताई किए खेत में जीरो टिल सीड ड्रिल, हैपी सीडर या सुपर सीडर मशीन से धान की बोआई की जाती है।

कृषि विभाग हरियाणा की ओर से जिला पानीपत को 2000 एकड़ में धान की सीधी बिजाई हेतु लक्ष्य दिया गया है जिसमें से 1600 एकड़ में सामान्य श्रेणी के किसान तथा 400 एकड़ में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत धान की सीधी बिजाई करने वाले किसान को 5 हजार रूपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। धान की सीधी बिजाई करने से किसानों को काफी फायदा होगा।
-डॉ. वीरेंद्र देव आर्य, उपनिदेशक, कृषि विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed