{"_id":"60c260ae8ebc3e283061f536","slug":"d-panipat-news-knl72762418","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर खेल रहे 12 वर्षीय चौथी कक्षा के छात्र की हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर खेल रहे 12 वर्षीय चौथी कक्षा के छात्र की हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन तारों में फंसी पतंग निकालने के दौरान 12 वर्षीय चौथी कक्षा के छात्र की जान चली गई। हादसा वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वार्ड-11 स्थित सैनी कॉलोनी में हुआ। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
सैनी कॉलोनी निवासी प्रमोद ने बताया कि वह सब्जीमंडी में रेहड़ी लगाता है। उसके तीन बच्चों में आरव (7), बेटी मन्नत (4) के साथ आर्य (12) था। बड़ा बेटा आर्य कक्षा चौथी में पढ़ रहा था। प्रमोद ने बताया कि वीरवार शाम उसकी पत्नी स्वाति घर पर थी, जबकि आर्य छत पर पतंग उड़ा रहा था। उसके मकान के पास से 11 हजार केवी के हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। इनमें एक पतंग आकर फंस गई। आर्य पतंग निकालने के लिए कोशिश कर रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया। झुलसने से उसकी मौत हो गई।
प्रमोद ने बताया कि इससे पहले भी सैनी कॉलोनी में तीन वर्षीय बच्ची की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो चुकी है, लेकिन बिजली विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा।