फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

दिनभर छाया रहा कोहरा, बढ़ी ठंड, गिरा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
d
प्रदेश सहित जिले में ठंड से कंपकंपाना जारी है। चार दिन से कोहरा भी अपना रूप दिखा रहा है। रविवार को भी दिनभर कोहरे का असर रहा। सुबह के समय दृश्यता लगभग 20 मीटर रही। वहीं दोपहर को सूर्यदेव ने अपने दर्शन दिए, जिससे कोहरा काफी हद तक छट गया लेकिन शाम होते-होते कोहरे का असर फिर दिखाई देने लगा। पानीपत जिले में रविवार को सुबह करीब 4 बजे का तापमान 4.6 डिग्री रहा जो दिसंबर के अंत तक 2 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। कहीं-कहीं बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी जिलों समेत विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अन्य इलाकों में कहीं-कहीं धुंध असर दिखा सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को 27 दिसंबर की दोपहर से लेकर 28 दिसंबर की देर दोपहर तक एक ताजा मध्यम दर्जे का पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा जिसके मद्देनजर पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में होगा। मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर पंजाब सहित उतर हरियाणा के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। मैदानों के शेष भागों में प्रणाली का कोई मुख्य प्रभाव नहीं होगा हालांकि शेष हिस्सो में मौसम शुष्क बना रहेगा और हल्की बादलवाही देखी जा सकती है। एक दो जगह छींटे पड़ सकते है। 28 व 29 दिसंबर को प्रदेश में शीतलहर चलने व पाला जमने की भी संभावना है। इससे रात का तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम होने की संभावना है। 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश में छा सकता है कोल्ड ब्लास्ट का प्रकोप
28 दिसंबर की दोपहर तक प्रणाली के निष्प्रभावी होने के पश्चात ही पहाड़ो से आती उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रवाह जोर पकड़ेगा, जिससे प्रदेश में सर्दी अपने पांव पसारेगी। सप्ताह की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड कोहरे के साथ अपना रंग दिखाएगी। जिसे लाइव वेदर ऑफ इंडिया की भाषा मे ‘कोल्ड ब्लास्ट’ के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को यह रहा तापमान
रविवार को पानीपत जिले में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी की मात्रा भी 58 प्रतिशत तक बनी हुई थी।

आगामी पांच दिन मौसम की संभावित स्थिति
तिथि तापमान
28 दिसंबर 18-4
29 दिसंबर 17-4
30 दिसंबर 17-3
31 दिसंबर 17-4
1 जनवरी 18-4
2 जनवरी 18-7
3 जनवरी 19-9
रविवार को कोहरे ने अपना असर दिखाया। वहीं तापमान घटने से ठंड भी अपना असर दिखा रही है। मौसम का मिजाज बदलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है जिसका असर मैदानी इलाकों में होगा।
- डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed