फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT reached at Panipat in Harish Sharma Case

हरीश शर्मा मामले में पानीपत पहुंची एसआईटी, सीन किया रिक्रिएट, आज पेश कर सकती रिपोर्ट

Sat, 21 Nov 2020 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
SIT reached at Panipat in Harish Sharma Case
पानीपत। - फोटो : अमर उजाला

पानीपत में पूर्व पार्षद हरीश शर्मा और डिपो होल्डर राजेश शर्मा के डूबने के दूसरे दिन एसआईटी (विशेष जांच दल) मौके पर पहुंची। एसआईटी ने घटना के वक्त मौजूद रहे हरीश शर्मा के भाई सतीश शर्मा और उनके नजदीकी सोनू सलूजा के साथ सीन रिक्रिएट किया। सबसे पहले एसआईटी ने सोनू सलूजा के बयान अनुसार उन्हें नहर के किनारे दौड़ाया। साथ में पुलिसकर्मी भी दौड़े। इस दौरान दौड़ने की रफ्तार को भी मापा गया।

विज्ञापन


जहां से सोनू ने दौड़ना शुरू किया और जहां तक वे दौड़े, उसके बारे में बारीकी से सभी बिंदुओं पर पूछताछ की गई। घटना के वक्त कहां से दौड़ना शुरू किया, कहां तक दौड़े, किस स्पीड से दौड़े इसकी घी जानकारी जुटाई गई। हरीश शर्मा तक पहुंचने में कितना समय लगा और फिर क्या किया यह सीन भी एसआईटी ने रिक्रिएट किया। इस बात की जानकारी सोनू सलूजा ने अमर उजाला को दी।
विज्ञापन


सोनू सलूजा ने बताया कि एसआईटी ने दूसरे सीन रिक्रिएशन में सतीश शर्मा को बुलाया और पूरे घटनाक्रम को दोहराने को कहा। इस दौरान सतीश शर्मा से उसी तरह मदद की आवाज लगाने को कहा गया, जैसे उन्होंने घटना वाले दिन लगाई थी। सोनू ने बताया कि इस जांच में ये सही पाया गया कि सतीश की आवाज नहर के दूसरे किनारे तक पहुंच रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड ने की जांच

एसआईटी ने डॉग स्क्वायड को बुलवाया। इस दौरान स्क्वायड ने पूरे इलाके की जांच की। खोजी कुत्तों ने हरीश व राजेश के कपड़े व जूते भी सूंघे।  सोनू के मुताबिक एसआईटी का यह ट्रायल भी सही पाया गया। इस दौरान पुलिस वीडियोग्राफी भी कर रही थी।

जब सवालों से रो पड़े सोनू
सोनू सलूजा ने बताया कि एसआईटी ने हरीश और राजेश द्वारा नहर में छलांग लगाने से पहले कपड़े उतारने पर सवाल किए। लगातार सवालों से वह एक बार घबराकर रो पड़े। जिस पर एसआईटी ने ही उन्हें शांत करवाया। 

राजेश ने नहर में कहां से छलांग लगाई थी और उनका शव कहां मिला। दोनों स्थानों के बीच की दूरी कितनी है। पानी की मात्रा नहर में कितनी थी और पानी का बहाव किस गति से था इसका भी जानकारी एसआईटी ने जुटाई। एसआईटी शनिवार शाम तक पूरे मामले की रिपोर्ट पेश करेगी।

नहीं पहुंची एसपी, अंजलि शर्मा ने फिर लगाए आरोप

शुक्रवार को पानीपत एसपी मनीषा चौधरी घटनास्थल पर नहीं पहुंची। एसआईटी ने अपनी जांच में मॉडल टाउन थाना प्रभारी सुनील और डीएसपी संदीप को शामिल किया। वहीं एसआईटी के सामने शुक्रवार को भी अंजलि शर्मा ने एसपी, चौकी इंचार्ज और एएसआई समेत कई लोगों पर पिता को मानसिक परेशान करने के आरोप लगाए। जिसके बाद एसआईटी ने घर के बाहर लगे कैमरे चेक करने के आदेश दिए।

इन कारणों से सस्पेंड हुए बलजीत मलिक और महाबीर
पुलिस सूत्रों के अनुसार एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट में सामने आया कि चौकी इंचार्ज एसआई बलजीत मलिक और एएसआई महाबीर पूर्व पार्षद हरीश के साथ द्वेष भावना रखे थे। जो अपराध हुआ ही उन धाराओं को भी जोड़ा गया था लेकिन पुलिस की प्राथमिक रिपोर्ट में 379 ए और 511 को बाद में हटा दिया था। पूरा केस हल्का हो गया था लेकिन फिर भी हरीश पर दबाव डाला गया। उन्हें मानसिक परेशान किया गया। वहीं अंजलि शर्मा के अनुसार वर्दी फाड़ना, जान से मारने की धमकी देने और झूठे केस में फंसवाने धमकी देने वाली धाराएं भी गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed