{"_id":"5fb574c28ebc3ec5ef0317a6","slug":"d-panipat-news-knl512307107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के स्कूलों में कोविड टेस्टिंग हुई शुरू,आशादीप के सभी 82 छात्र नेगिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के स्कूलों में कोविड टेस्टिंग हुई शुरू,आशादीप के सभी 82 छात्र नेगिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी और झज्जर में स्कूलों में विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग करनी शुरू कर दी है। मंगलवार को दो स्कूलों में 114 विद्यार्थियों के सैंपल लिए गए। इनमें 32 विद्यार्थी हिमगिरी डे बोडिंग और 82 विद्यार्थी आशादीप स्कूल रहे। बुधवार को आई रिपोर्ट में आशादीप स्कूल के सभी 82 विद्यार्थियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं जिले के कई प्राइवेट स्कूल भी कोविड टेस्टिंग कराने की मांग कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए स्कूलों को रैंडमली चुन रहा
स्वास्थ्य विभाग विद्यार्थियों के सैंपल लेने के लिए स्कूलों को रैंडमली चुन रहा है। इसके साथ जांच के लिए आने की कोई जानकारी स्कूल प्रबंधन को नहीं दी जा रही है। जिससे स्कूलों की छुट्टी या विद्यार्थियों को आने से मना नहीं किया जा सके।
ज्ञात हो कि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सनौली खुर्द की 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों छात्राओं को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
स्कूलों में भेजी जा रही हैं मोबाइल टीम : सीएमओ
बच्चों की कोरोना जांच के लिए स्कूलों में मोबाइल टीम भेजी जा रही है। टीम बच्चों के सैंपल लेकर जांच कर रही है। अभी तक स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चों के संक्रमित होने का केस नहीं आया है, ऐसे में पूरी एहतियात बरती जा रही है।
-डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ