{"_id":"5fb574c18ebc3e9baa35c981","slug":"d-panipat-news-knl512305199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद कार्यालय के सामने बैठे मासाखोरों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, आज से महिलाओं की भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद कार्यालय के सामने बैठे मासाखोरों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, आज से महिलाओं की भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने भले ही सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी को नई अनाज मंडी स्थित सब्जी मंडी में शिफ्ट करवा दिया हो, लेकिन मांसाखोर अभी तक वहां पलायन करने को राजी नहीं हुए हैं। इसके विरोध में बुधवार से सनौली रोड सब्जी मंडी में ही परचून मंडी लगाने की मांग को लेकर उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मांसाखोरो ने ये धरना सनौली रोड के शिव चौक के पास सांसद संजय भाटिया के कार्यालय के सामने दिया। उनके समर्थन में नई सब्जी मंडी व्यापार मंडल के साथ जिला पार्षद देव मलिक समेत पूर्व पार्षद एवं पार्षद पिता हरीश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। वहीं, मासाखोरों ने जजपा नेता देवेंद्र कादियान के माध्यम से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।
मासाखोरों ने सब्जी मंडी के साथ लगते एरिया के सभी पार्षदों से भी समर्थन देने की मांग की है। इसमें रविंद्र भाटिया, सतीश सैनी, अशोक कटारिया, राजबाला, मिनाक्षी नारंग, चंचल सहगल समेत रविंद्र से भी उनके धरने को समर्थन देने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वीरवार से रोजाना 5 महिला मांसाखोर भूख हड़ताल पर बैठेंगी। वे जब तक ये धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे, जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता। नई सब्जी मंडी व्यापार मंडल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन तक दिया है कि वे उनके समर्थन में बाजार तक बंद कर सकते हैं।
मांसाखोरों के प्रधान प्रेम, संसार सिंह कटारिया, बिरजू, राकेश देशवाल, दलबीर भौंसले, पूनम, बाला, बिमला, दर्शना, कमलेश आदि ने बताया कि उनकी एक ही मांग है कि सनौली रोड सब्जी मंडी को परचून की मंडी बना दिया जाए ताकि सैकड़ों की संख्या में मांसाखोर बेरोजगार होने से बच जाए।