फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

मार्केट कमेटी का दावा सब्जी मंडी हुई शिफ्ट लेकिन मासाखोर बोले नहीं हुई शिफ्ट, यहीं परचून की मंडी चाहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
d
जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार को मार्केट कमेटी ने सनौली रोड सब्जी मंडी को नई अनाज मंडी स्थित सब्जी मंडी में तो शिफ्ट करवा दिया, लेकिन अभी तक सैकड़ों मासाखोर यहां आने को तैयार नहीं है। इसके विरोध में मंगलवार को भी मासाखोरो ने सनौली रोड पर अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा और जिला प्रशासन व सरकार के सामने अपनी मांग रखी। मासाखोरों का कहना है कि वे अनाज मंडी की सब्जी मंडी में शिफ्ट नहीं होंगे। इससे सैकड़ों परिवार रास्ते पर आ जाएंगे। उन्हें सनोली रोड स्थित सब्जी मंडी की जगह पर ही छोटी परचून टाइप सब्जी मंडी लगाने की इजाजत दी जाए। भले ही सब्जी आढ़ती नई सब्जी मंडी में शिफ्ट हों, लेकिन छोटे दुकानदार यहीं रहने चाहिए। मासाखोरों ने ये भी कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो वे बुधवार सुबह से सनौली रोड के शिव चौक पर सांसद कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें रोजना पांच मासखोर भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे। इसके बाद जिला प्रशासन समेत सरकार को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला प्रशासन ने सनौली रोड सब्जी मंडी को बंद करवाने के लिए रास्ते के बीचो बीच बल्लियां तक बांध दी। किसी भी विरोध प्रदर्शन या उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस तक को तैनात कर दिया, लेकिन मंडी के पास के ही एक पार्क में मासाखोरों का प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

300 की जगह 800 बेरोजगार
फड़ी मासाखोर एकता समिति के प्रधान प्रेम ने बताया कि मार्केट कमेटी ने 300 मासाखोरों के लिए जगह दी है। उनकी लिस्ट में करीब 1100 मासाखोर हैं। 800 बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-जजपा ने किया समर्थन
मासाखोरों के पक्ष में भाजपा के जिला पार्षद देव मलिक मंगलवार को भी धरने स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। इस दौरान जजपा नेता भी मासाखोरों के पक्ष में आए। प्रदर्शन कर रहे मासाखोरों के प्रधान प्रेम, संसार सिंह, राकेश, दिलबाग, अमित सैनी, दलबीर भौंसले, जितेंद्र गांधी मौजूद रहे।
एक्सईएन ने किया दौरा, दस लाख का बनाया एस्टीमेट
मार्केट कमेटी सचिव नरेश मान व मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन विनय रवल ने अनाज मंडी की सब्जी मंडी का दौरा कर यहां अस्थाई शेड बनाने का रफ एस्टीमेट बनाया और कहा कि करीब 10 लाख रुपये की लागत से टीन की चादर डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि नई मंडी में करीब 600 मासाखोरों का अपनी फड़ी लगाने की जगह मिल जाएगी और कुछ मांसाखोर शेड के बाहर भी बैठ सकते हैं।

किसान नेता भी सचिव से मिले
भाकियू के जिला प्रधान कुलदीप बलाना व इसराना ब्लाक प्रधान देवेंद्र जागलान मंगलवार ने सचिव से कहा कि नई सब्जी मंडी में किसानों को अपनी सब्जी बेचने में कोई भी दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सचिव ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed