फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

मेडिकल स्टोर पर 1200 रुपये में बेची जा रही थी गर्भपात की दवा, स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
d
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भूल भुलैया चौक पर मेडिकल स्टोर में छापा मारकर एक मेडिकल स्टोर संचालक को गर्भपात की दवा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा। विभाग ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मेडिकल स्टोर संचालक व उसके हेल्पर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मेडिकल स्टोर का मालिक फरार है, जबकि हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि भूल भलैया चौक के पास जय मां हेल्थ केयर मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से एमटीपी किट मिलती है। शिकायत पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुधीर बतरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में ड्रग कंट्रोलर विजय राजे और डॉ. सुखदीप शामिल थी। वीरवार सुबह टीम ने एक फर्जी ग्राहक तैयार किया। महिला मेडिकल स्टोर पर ग्राहक बनकर गई और एमटीपी किट मांगी। स्टोर पर बैठे सौरभ नाम के युवक ने महिला से इसके लिए 12 सौ रुपये एडवांस मांगे और शाम तक किट उपलब्ध कराने की बात कही। महिला ने उसे छह सौ रुपये दे दिये। शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच सौ रुपये के नोट पर हस्ताक्षर किए और छह सौ रुपये शाम को सौरभ नाम के युवक को दे दिए। जैसे ही केमिस्ट ने महिला को एमटीपी किट दी विभाग ने तुरंत उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

उसके पास से हस्ताक्षर किया गया पांच सौ का नोट भी बरामद कर लिया। जांच करने पर ये भी पता चला कि गलत तरीके से यहां दवाईयां भी बेची जा रही थी। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नरेश नामक व्यक्ति के नाम से था, जबकि दवाएं सौरभ नाम का युवक बेच रहा था। ड्रग कंट्रोलर विजय राजे ने बताया कि इनके खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed