फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

इंस्टग्राम पर दोस्ती कर लड़की ने लड़के को गर्वमेंट कॉलेज बुलाया, पहुंचा तो 8 युवको ने जमकर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
d
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने पांच दिन तक बातचीत कर एक 17 वर्षीय किशोर को फंसाया और फिर छठे दिन उसे गर्वमेंट कॉलेज के बाहर मिलने बुलाया। किशोर मिलने पहुंचा तो वहां आठ युवक खड़े मिले, जिन्होंने किशोर को जमकर लाठी-डंडों से पीटा। किशोर को दोबारा कॉलेज के बाहर आने पर बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित ने अपना इलाज कराया और सेक्टर 13-17 पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने एक माह तक जांच की, उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

फोन पर बोली पापा आ गए, लेकिन पहुंचे हमलावर
किशोर ने बताया कि उसने टोल टैक्स पर पहुंचकर लड़की से लोकेशन पूछी। उसने सेक्टर 18 कट पर बुलाया। जिसके गर्वमेंट कॉलेज के बाहर आने को कहा। कॉलेज के पार्क के सामने आने पर कहा कि पापा आ गए हैं, वह बाहर आ रही है। दो मिनट के बाद हमलावर युवकों ने आकर पीट दिया।
विज्ञापन

घर जाकर नहीं बताई सच्ची घटना, बोला- एक्सीडेंट हुआ है
गांव कोहंड निवासी पिता पानीपत में एक कंपनी में अकाउंटेंट हैं। उनका बेटा 12वीं कक्षा का छात्र है। बेटे के पास 15 सितंबर को आरती मलिक के नाम से इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट आई थी। पिता ने बताया कि बेटा टूटे हाथ के साथ घर पहुंचा और कहा कि एक्सीडेंट हो गया है, लेकिन पूरे शरीर पर डंडों के निशान देख उसे शक हुआ। सख्ती से पूछने पर उसने पूरी बात बताई और तब पुलिस से शिकायत की। पिता ने कहा कि किसी युवक ने फर्जी आईडी बनाकर बेटे को फंसाकर पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सभी बदमाशों की तलाश जारी है, हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
- इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed