फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए आवेदन की तिथि स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
d
कोरोना महामारी की वजह से अभी तक राज्य शिक्षक अवार्ड से वंचित शिक्षकों का इंतजार और लंबा हो गया है। राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि स्थगित कर दी गई है। अब पोर्टल पर नया लिंक आने के बाद ही आवेदन की नई तारीख जारी की जाएगी। इसके लिए शिक्षक पिछले एक माह से अवार्ड का इंतजार कर रहे थे। राज्य शिक्षक अवार्ड हेतु शिक्षकों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले नौ अक्तूबर निर्धारित की गई थी। अवार्ड के लिए शिक्षकों को अपना आवेदन जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में जमा करवाना है। प्रदेश के 90 शिक्षकों को राज्य शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया जाना है। बता दें कि शिक्षक दिवस पर हर वर्ष दिया जाने वाले शिक्षक अवार्ड कोरोना महामारी के कारण इस बार नवंबर माह के पहले सप्ताह में दिए जाने लगभग तय थे।
विज्ञापन

प्रमाणपत्र सत्यापित करवाने अनिवार्य
शिक्षक अवार्ड के लिए आवेदन करने से पहले आवेदन के साथ लगने वाले प्रमाणपत्र संबंधित अधिकारी से सत्यापित होने अनिवार्य हैं। अपने सभी प्रमाणपत्र पत्रों की कटिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के क्रम में देने होंगे। शिक्षक के विरुद्ध शिकायत या जांच संबंधी प्रमाणपत्र भी जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कमेटी करेगी निरीक्षण
शिक्षकों द्वारा किए जाने वाले आवेदनों की निर्धारित मापदंड के अनुसार जिला स्तरीय कमेटी निरीक्षण करेगी। चयन कमेटी के चेयरमैन का नाम जिला उपायुक्त की ओर से तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कैटेगरी में दिए जाएंगे अवार्ड
विभागीय सूत्रों के अनुसार स्टेट टीचर अवार्ड पॉलिसी 2020 के तहत स्थायी नियुक्ति वाले अध्यापकों को दो कैटेगरी में ये अवार्ड दिए जाएंगे। पहली कैटेगरी में प्राचार्य, हाई स्कूल के हेडमास्टर और पीजीटी अध्यापक शामिल होंगे। दूसरी कैटेगरी में प्राइमरी टीचर, हेड टीचर, सीएंडवी तथा सभी विषयों के टीजीटी अध्यापक व मिडल हेड शामिल होंगे।

राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए आवेदन की तिथि विभागीय कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब विभागीय पोर्टल पर नया लिंक जारी किया जाएगा जिसके बाद आवेदन की आगामी तिथि जारी की जाएगी।
रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed