फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cylinder caught fire while cooking food, household items burnt

Panipat News: खाना बनाते हुए सिलिंडर में लगी आग, घर का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire while cooking food, household items burnt
पानीपत। किला थाना क्षेत्र के माटा चौका घर में खाना बनाते हुए अचानक सिलिंडर में आग लग गई। जिससे घर में रखा कुछ सामान भी जल गया। आग की सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ युवकों ने सिलिंडर को घर से बाहर निकाला और रेत डालकर आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा से बच गया।
विज्ञापन

माटा चौक निवासी सरोज ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करती हैं। मंगलवार दोपहर को खाना बनाने के लिए वह घर पर आई थी। जब खाना बनाने लगी तो सिलिंडर से गैस खत्म हो गई। इसके बाद उन्होंने पास की ही एक दुकान से सिलिंडर ले आई। जैसे ही खाना बनाने लगी तो सिलिंडर में आग लग गई। इसके बाद सरोज ने शोर मचा दिया। जिससे आस-पास के लोग वहां पहुंच गए और तुरंत ही सिलिंडर को बाहर निकालकर आग पर काबू पा लिया। सरोज ने बताया कि जिस समय वह खाना बना रही थी उसके बच्चे भी घर में ही मौजूद थे। सिलिंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed