फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cyclothon-2.0 Yatra reached Panipat with the message of de-addiction

Panipat News: नशा मुक्ति का संदेश लेकर साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा पहुंची पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon-2.0 Yatra reached Panipat with the message of de-addiction
समालखा। नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प लेकर रवाना साइक्लोथॉन-2.0 बुधवार को जिले में प्रवेश किया। यहां पर हलदाना बॉर्डर पर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल के परिसर में समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना ने साइकिल रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा समाज को दीमक की तरह चट कर रहा है। इसको खत्म करने का समय आ गया है। समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर काम करना होगा। नशा मुक्त समाज देश की समृद्धि और विकास का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की इस पहल को आमजन का सीधे तौर पर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की व समृद्धि सुनिश्चित करनी है तो युवाओं को नशे की आदतों से दूर रहकर जीवन में आगे बढ़ना होगा। नशे को जीवन से त्याग कर स्वस्थ और सुखी जीवन की कल्पना करनी होगी क्योंकि यह जीवन की तरक्की में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने साइक्लोथॉन के टीम लीडर डॉ. अशोक कुमार के समक्ष लौटे में नमक डाला और इस मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा व उनकी टीम के सदस्यों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवा साइक्लोथॉन में भाग ले रहे हैं। यह यात्रा जोश और उमंग से भरी हुई है और हरियाणा प्रदेश अब नशा मुक्ति की दिशा में आगे कदम बढ़ा रहा है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, पानीपत एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, समालखा एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार, समालखा डीएसपी नरेंद्र कादियान, संत निरंकारी मिशन के वेद प्रकाश बत्रा, संजय सैनी और अरविंद डावर, राहगीरी टीम से संदीप जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली आज जिला सचिवालय से रवाना
साइक्लोथॉन यात्रा का ठहराव पानीपत पुलिस लाइन में किया है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि 17 अप्रैल को जिला सचिवालय परिसर से प्रात: 7:30 बजे साइक्लोथॉन रैली को करनाल के लिए रवाना किया जाएगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed