फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CWC summoned, Principal gave clarification, apologized

सीडब्ल्यूसी ने स्कूल प्रधानाचार्य को ऑफिस में किया तलब, मांगी माफी, लिखित में दिया स्पष्टीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
CWC summoned, Principal gave clarification, apologized
पानीपत। बच्चों की सुरक्षा में चूक मामले में बाल कल्याण समिति ने मंगलवार को पॉलीवॉल बचपन प्राइड स्कूल की प्रधानाचार्य को ऑफिस में तलब किया। सीडब्ल्यूसी के मुताबिक प्रधानाचार्य ने मौखिक रूप से गलती मानी और लापरवाही पर लिखित स्पष्टीकरण दिया।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति(सीडब्ल्यूसी) के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि सोमवार को हुई लापरवाही मामले में प्रधानाचार्या ने अपना स्पष्टीकरण लिखित में दिया है, जिसमें लिखा है कि स्कूल में एक ही वैन है, जो मेंटेनेंस के लिए गई थी। इस वजह से प्राइवेट वैन हायर करनी पड़ी। ड्राइवर को उसी समय हटा दिया गया था। आर्य ने बताया कि प्रधानाचार्या का कहना था कि स्कूल प्ले वे है, जिस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल की मान्यता और अन्य बिंदुओं पर जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। बुधवार को पत्र को कार्यालय में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि हर स्कूल की जांच कराने के लिए उन्होंने एक पत्र तैयार है। पत्र में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी समेत छह डिपार्टमेंट के अधिकारियों को शामिल किया है। बताया कि फायर एनओसी चेक करने के लिए दमकल विभाग, बिल्डिंग स्ट्रक्चर चेक करने के लिए नगर निगम, आरटीओ, टांसपोर्ट ऑडिट के लिए जीएम जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
असंध रोड पर पॉलीवॉल बचपन प्राइड स्कूल की एक वैन का बच्चों को घर छोड़ने जाते समय पंक्चर हो गया। ड्राइवर तीन युवकों को वैन के पास छोड़कर पंक्चर लगवाने चला गया। तीनों युवकों ने वैन के पास बैठकर शराब पीनी शुरू कर दी। ऐसा देख आसपास के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया और सीडब्ल्यूसी और डॉयल 112 पर कॉल की। बाल कल्याण समिति और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed