{"_id":"62a3ad4f16077e2ace5549fb","slug":"cut-and-exit-point-approved-on-elevated-highway-there-will-be-no-jam-panipat-panipat-news-knl1111368190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिवेटेड हाईवे पर कट और एग्जिट प्वाइंट को मिली मंजूरी, नहीं लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलिवेटेड हाईवे पर कट और एग्जिट प्वाइंट को मिली मंजूरी, नहीं लगेगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बस स्टैंड पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के बीचों बीच जीटी रोड के ऊपर से गुजरने वाले एलिवेटेड हाई-वे पर अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक कट और एक एग्जिट प्वाइंट खोलने की अनुमति दे दी है। अब मलिक पेट्रोल पंप के पास एग्जिट प्वाइंट बनाया जाएगा और इसके ठीक विपरीत खादी आश्रम के सामने एंट्री प्वाइंट खुलेगा।
यह अनुमति के साथ एनएचआई ने इसके लिए बिना जीएसटी के 2.45 करोड़ का बजट भी अलॉट किया है। अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह तक इसका टेंडर लगाया जाएगा। अब पानीपत शहर को भी करनाल की तर्ज पर एलिवेटिड पर चढ़ने और उतरने में काफी सहूलियत होगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा करनाल या टोल प्लाजा की ओर से सीधे सेक्टर -25 में जाने वाले लोगों को होगा। दूसरी ओर अनाज मंडी गेट की तरफ से आने वाले और सीधे शहर पार कर करनाल की ओर जाने वाले लोगों को होगा। इससे शहर में खास तौर पर बस स्टैंड के सामने से जाम से मुक्ति मिलेेगी।
शहरवासियों की लंबे समय से मांग रही है कि एलिवेटिड हाईवे पर कट खुलने चाहिए। अब जिन्हें करनाल साइड से आते हुए टोल प्लाजा पार कर एलिवेटिड के जरिये सेक्टर-25 की तरफ जाना होगा, उन्हें शहर में नीचे नहीं चलना पड़ेगा और न ही गांव सिवाह या सेक्टर 29 के कट से घूमकर आना होगा। वे एलिवेटिड हाईवे का इस्तेमाल करते हुए सीधा सेक्टर-25 जा सकेंगे। इसी प्रकार सेक्टर-25 से आने वाले भारी वाहनों और अन्य वाहन चालकों जिन्हें करनाल की तरफ जाना है, वे सीधे अनाज मंडी कट से होते हुए खादी आश्रम से एलिवेडिट हाईवे पर चढ़कर टोल टैक्स की ओर या करनाल की ओर जा सकेंगे। इससे पुल के नीचे भी जाम की स्थिति से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
अनाज मंडी और गोहाना रोड होंगे यूटर्न
इसका सबसे ज्यादा फायदा सेक्टर 25, सेक्टर 29, सेक्टर 11-12, किश्नपुरा, अनाज मंडी, गोहाना रोड, गांव नांगल खेड़ी, विकास नगर, सेक्टर 18, 13-17, 8 और 9 के लोगों को होगा। वहीं इन दोनों कटों का इस्तेमाल करने के लिए लोगों के सामने अनाज मंडी गेट और गोहाना रोड के दोनों यूटर्न काफी सहायक सिद्ध होंगे। सांसद संजय भाटिया ने बताया कि शहर की जनता को अब एलीवेटेड हाईवे के नीचे लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कट और एग्जिट प्वाइंट खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ बजट भी अलॉट करवा लिया है। अगले सप्ताह ही इस कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा।