फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cruelty: A second-grade student was hung upside down from a window and beaten in a Panipat school.

क्रूरता: पानीपत के स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को खिड़की पर उल्टा लटकाकर पीटा, आरोपी वैन चालक अब तक फरार

Mon, 29 Sep 2025 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 06:20 AM IST
सार

स्कूल के वैन चालक ने बच्चे के पैर रस्सी से बांधकर उसे खिड़की से उल्टा लटका दिया। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

विज्ञापन
Cruelty: A second-grade student was hung upside down from a window and beaten in a Panipat school.
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वैन चालक को 30 अगस्त को ही हटा दिया गया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के जाटल रोड स्थित एक निजी स्कूल में होमवर्क नहीं करने पर सात साल के बच्चे को अमानवीय तरीके से पीटा गया। स्कूल के वैन चालक ने बच्चे के पैर रस्सी से बांधकर उसे खिड़की से उल्टा लटका दिया। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर बच्चे की मां ने स्कूल पहुंचकर शिकायत की तो वैन चालक अजय ने परिवार को धमकाने के लिए घर पर कुछ युवक भेज दिए। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वैन चालक को 30 अगस्त को ही हटा दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनका बेटा सरिजन पब्लिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है। उनके इंस्टाग्राम पर एक वायरल वीडियो आया जिसमें एक बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटा जा रहा था। ध्यान से देखा तो वह उनका बेटा ही निकला। उन्होंने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उनको पता चला कि 13 अगस्त को बच्चे ने स्कूल का काम नहीं किया था और शरारत कर रहा था। महिला शिक्षक ने उसे डांटने के लिए वैन चालक अजय से कहा था। आरोपी अजय बच्चे को स्कूल के ऊपर की मंजिल में बने अपने कमरे में ले गया और थप्पड़ मारे। इसके बाद बच्चे के पैर रस्सी से बांध लटका दिया। उसने यह वीडियो कुछ साथियों को भी भेजा। बाल कल्याण समिति ने भी मामले का संज्ञान लिया है।

बच्चों को दिखाता था मनीषा हत्याकांड का वीडियो
स्कूल प्रिंसिपल रीना ने बताया कि आरोपी चालक काफी समय से बच्चे को परेशान कर रहा था। वैन में भी बच्चों को धमकी देता था। यही नहीं उसने मनीषा हत्याकांड का वीडियो भी बच्चों को दिखाया था जिसकी शिकायत बच्चों ने शिक्षिका से की थी। 30 अगस्त को चालक को नौकरी से हटा दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह लगातार वीडियो अपलोड कर धमकी दे रहा है। उसने पिस्तौल की फोटो डालकर भी धमकी दी है।


दूसरे बच्चों को पीटने का वीडियो भी आया सामने
इसी स्कूल में अन्य बच्चों की पिटाई का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक शिक्षिका बच्चे की पिटाई करती नजर आ रही है। पुलिस ने यह वीडियो भी कब्जे में ले ली है।

बच्चे की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो और फोटो कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जगमिंद्र सिंह, प्रभारी थाना मॉडल टाउन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed