फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crowd of patients gathered in civil hospital, kicked and punched

पानीपत: सिविल अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, चले लात-घूंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathered in civil hospital, kicked and punched
पानीपत। सिविल अस्पताल में ज्यादा भीड़ होने के कारण भीड़ हुई अनियंत्रित होम गार्ड पुलिसकर्मी लोग - फोटो : Panipat
फोटो - 51, 52
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, चले लात-घूंसे
- पुलिस को बुलाकर मरीजों की भीड़ को करना पड़ा नियंत्रित
- दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को शुरू हुई थी ओपीडी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सिविल अस्पताल में मंगलवार को पर्ची कक्ष पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले पर्ची कटवाने को लेकर कई मरीजों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कई मरीजों में जमकर लात घूंसे चले। यहां तैनात एक पुरुष और एक महिला गार्ड ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन वह भीड़ को काबू नहीं कर पाए। आनन-फानन पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। इस दौरान पर्ची काटने वाले कर्मचारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रविवार और सोमवार की छुट्टी थी। मंगलवार को अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई। मंगलवार को ओपीडी एक हजार के पार रही। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे डॉक्टर से इलाज करने के लिए पर्ची कटवाने वाले लगभग 200 लोग लाइन में लगे थे। यहां पर कुछ युवक लाइन में आगे जाने की कोशिश कर रहे थे। लोग इनका विरोध भी कर रहे थे। यहां तैनात गार्ड भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। लाइन में पीछे से धक्का लगने पर कई मरीज काउंटर से टकरा गए। इससे विवाद बढ़ गया। मरीज आपस में एक दूसरे को मारने लगे। सिविल अस्पताल की चौकी से पुलिस वहां पहुंची। पुलिस व अस्पताल के गार्डों ने भीड़ पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed