{"_id":"63ff8fb3801565a9cc0891d5","slug":"youth-of-panipat-brought-weapons-from-up-to-kill-his-mother-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: कलयुगी बेटा मां को मारने के लिए यूपी से लाया था देसी कट्टा, जमीन नाम न कराने की रंजिश में मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: कलयुगी बेटा मां को मारने के लिए यूपी से लाया था देसी कट्टा, जमीन नाम न कराने की रंजिश में मारी गोली
Wed, 01 Mar 2023 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:17 PM IST
सार
कलयुगी बेटा मां को गोली मारने के लिए यूपी से देसी कट्टा लेकर आया था, पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कट्टा बरामद किया है। वह कट्टा यूपी से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में सिवाह गांव में जमीन नाम न कराने की रंजिश में मां राजबाला को गोली मारने वाले आरोपी बेटे प्रदीप कादियान को एक दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देसी कट्टे को बरामद किया है।
विज्ञापन
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी यूपी से कट्टा खरीदकर लाया था। इस खुलासे के बाद पुलिस यूपी में कट्टा देने वाले आरोपी के ठिकानों पर दबिश देने में जुट गई है। सिवाह निवासी राजबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि छोटा बेटा प्रदीप नशा करता है और उसके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
उसकी दो बेटियां हैं। सोमवार सुबह आठ बजे प्रदीप ने उस पर दबाव डाला कि वह तीन एकड़ जमीन उसके नाम करा दे। उसने इनकार किया और जमीन दोनों बेटियों में भी बांटने की बात कही। इसी बात पर वह तैश में आ गया और मां को गोली मार दी। गोली पीठ में लगी, जिसके बाद आरोपी भागने लगा तो परिजनों ने पकड़कर उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन