{"_id":"62a63071a04f30539b5308d7","slug":"youth-beaten-to-death-in-samalkha-of-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: रंजिश में युवक की पीट पीटकर हत्या, समालखा की कृष्णा कॉलोनी की घटना महिला सहित पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: रंजिश में युवक की पीट पीटकर हत्या, समालखा की कृष्णा कॉलोनी की घटना महिला सहित पांच पर केस दर्ज
Sun, 12 Jun 2022 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:59 PM IST
सार
समालखा की कृष्णा कॉलोनी की घटना है। मामले में महिला समेत पांच पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी पहले से ही हत्या के मामले में जेल जा चुका है जोकि जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
सचिन का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी रंजिश में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के कृष्णा कॉलोनी में हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार एक आरोपी पर पहले से हत्या का केस दर्ज है और वो कुछ समय पूर्व ही वो जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि वह 11 जून को अपनी पत्नी मेनका उर्फ मोनिका, भाई सचिन और चचेरे भाई विकास के साथ घर पर था। पिता जोगिंद्र समालखा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित अपने प्लॉट में भाई सचिन (24) गया हुआ था।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोसी सुमित उर्फ मीतू पुत्र ईश्वर, उसका भाई अमित, मां बिमला और दो अन्य युवक सचिन का पीछा करने लगे। मौका पाकर प्लॉट के पास ही पांचों ने सचिन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर बेहोश होकर गिर गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
इसके बाद सचिन को अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। डॉक्टरों ने सचिन की हालत को देखते हुए पानीपत रेफर कर दिया। वो सचिन को लेकर पानीपत अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई दीपक का कहना है कि करीब तीन साल पहले आरोपियों से कहासुनी हुई थी। इसके चलते आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रखते थे। सभी आरोपी पड़ोस के ही रहने वाले हैं। आरोप है कि अमित और उसका परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है। कृष्णा कॉलोनी के लोगों के मुताबिक अमित उर्फ कुकी पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।
आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार : एसएचओ
पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पांचों आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। जल्द इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नरेंद्र सिंह, एसएचओ समालखा थाना पुलिस